अच्छी सेहत और मानसिक तनाव को दूर रखने के लिए हसना बेहद जरूरी है। अगर आप अपने का चिंता और तनाव से दूर रखना चाहते हैं, तो हंसते रहिए। मानसिक तनाव से बचने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्रसन्न रहना चाहिए। अगर खुश रहेंगे और हंसते रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। लोगों को हंसाने में जोक्स मदद करते हैं। कई ऐसे जोक्स हैं जिन्हें पढ़ने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। आपके लिए हम कुछ ऐसे ही जोक्स लेकर आए हैं जिनको पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।