काम के बढ़ते दबाव और भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है और मानसिक रूप से स्वस्थ के लिए हंसना जरूरी है। अगर इंसान हंसता रहता है तो बुरा समय भी जल्द बीत जाता है। इसलिए हम सभी को हंसते रहना चाहिए। अगर आप सुबह-शाम हंसेंगे, तो मानसिक तनाव आपके आस-पास भी नहीं भटकेगा। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे मजेदार चुटकुले और जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...
Funny Jokes: शादी में संता ने खा लिया टीशु पेपर, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए ऐसे ही धमाकेदार जोक्स
संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी।
हर बार शादी होते होते टूट जाती।
सारे दोस्तों से पूछ लिया लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला-
पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा-
शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगो से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो...
शादी के बाद बीवी से प्यार जताने के लिए
I Love YOU से भी असरदार शब्द है!
लाओ आज बर्तन में मांज देता हूं...
डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?
मरीज- पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी।
डॉक्टर- तो खाने से इंकार कर देते।
मरीज- जी, वही तो किया था..
पार्टी में मॉर्डन लड़की से हंस-हंस कर
बातें कर रहे पति के पास पत्नी आई और बोली…..
चलिए, घर चल कर मैं आपकी चोट पर मरहम लगा दूंगी।
पति : पर मुझे चोट कहां लगी है??
पत्नी: अभी हम घर भी कहां पहुंचे हैं...????