फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Today Funny Jokes: डॉक्टर- आपको क्या बीमारी है? मरीज का जवाब पढ़कर हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 15 Sep 2025 08:08 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 15 Sep 2025 08:08 PM IST
सार

Hindi Jokes: वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव के साथ कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।

विज्ञापन
Funny jokes doctor patient chutkule in hindi pati patni viral jokes jija sali comedy jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान अपने प्रति सकारात्मक रहता है और मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी इंसान को रोज हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है, चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला.....


डॉक्टर- आपको क्या बीमारी है?
मरीज- पहले आप वादा करो कि हंसोगे नहीं
डॉक्टर- ठीक है, वादा
मरीज ने अपनी टांगे डॉक्टर को दिखाई जो माचिस की तीली 
जितनी पतली थी
डॉक्टर को ये देख कर हंसी आ गई
मरीज (गुस्से में)- आपने न हंसने का वादा किया था
डॉक्टर- अच्छा सॉरी, अब तकलीफ बतोओ
मरीज- डॉक्टर साहब, यह सूज गई हैं
डॉक्टर- भाग यहां से......
Funny jokes doctor patient chutkule in hindi pati patni viral jokes jija sali comedy jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लड़की- मुझे इमोशनल लड़के बहुत पसंद हैं
लड़का- वो तालाब देख रही है
लड़की- हां... क्यों? 
लड़का- वो मेरे ही आंसुओं से भरा है.......

लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं
लड़की- मैं तुमसे बड़ी हूं
लड़का- सॉरी, मैं आपसे प्यार करता हूं.....
Funny jokes doctor patient chutkule in hindi pati patni viral jokes jija sali comedy jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- मुझसे पहले तुम्हारे कितने बॉयफ्रेंड थे?  गर्लफ्रेंड- खामोश रही
पप्पू- बताओ?
गर्लफ्रेंड- फिर खामोश रही
पप्पू (चीखकर बोला)- मैं तुम्हारी इस खामोशी को क्या समझूं?
गर्लफ्रेंड- चीख क्यों रहे हो? गिन तो रही हूं......


Comedy Jokes: शादी में गए पप्पू ने थोड़े-थोड़े खाकर प्लेट में रखे 7-8 गुलाबजामुन, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny jokes doctor patient chutkule in hindi pati patni viral jokes jija sali comedy jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश- क्या कोई औरत आदमी को लखपति बना सकती है? 
रमेश- बिल्कुल बना सकती है, बस आदमी पहले से 
करोड़पति होना चाहिए.....

सुरेश- कितना दर्द है, मोहब्बत में 
तन्हाई अलग, जुदाई अलग, बेवफाई अलग
रमेश- और घरवालों को पता चला तो कुटाई अलग.....
विज्ञापन
Funny jokes doctor patient chutkule in hindi pati patni viral jokes jija sali comedy jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक कवि का बेटा स्कूल में आया टीचर- व्हाट इज नाउन?
स्टूडेंट- अर्ज करता हूं, कुत्ता भी होता है अपनी गली में किंग
कुत्ता भी होता है अपनी गली में किंग
नाउन इज ए नेम ऑफ पर्सन प्लेस ऑर थिंग.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed