जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड से पूछा ऐसा सवाल, जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए ऐसे ही धमाकेदार चुटकुले
पप्पू ने अपनी पड़ोस की लड़की को बोला - आई लव यू, अब तुम मुझे बोलो...
लड़की - मैं अभी जाकर तेरे पापा को बोलती हूं।
पप्पू - पगली पापा को मत बोल, उनकी तो शादी हो गई है।
गर्लफ्रेंड- सुनो, मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है…
बताइए ना, मैं क्या लगाऊं?
बॉयफ्रेंड- ये लो विम बार, ये पूरी चिकनाई हटा देगा…!!!
फिर बॉयफ्रेंड की हुई जोरदार कुटाई...
टीटी ने संता को प्लेटफॉर्म पर पकड़ लिया...!
टीटी- टिकट दिखाओ...!
संता- अरे मैं ट्रेन में आया ही नहीं...!
टीटी- क्या सबूत है...?
संता- अबे सबूत यही है कि मेरे पास टिकट नहीं है...!
टीचर- बच्चों, महान व्यक्ति वह होता है, जो हमेशा दूसरों की मदद करे.
छात्र- सर एग्जाम में न आप खुद महानता दिखाते हैं, न हमें आपस में दिखाने देते हैं...