Funny Jokes in Hindi: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।
Jokes: गर्लफ्रेंड को उदास देखकर बॉयफ्रेंड ने पूछा- तबीयत ठीक नहीं है क्या? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
Funny Jokes in Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।
गर्लफ्रेंड उदास होकर बैठी थी
बॉयफ्रेंड- तबीयत ठीक नहीं है क्या? जाओ डॉक्टर को दिखा लो
गर्लफ्रेंड- दिखाया था यार डॉक्टर को
बॉयफ्रेंड-क्या बताया उसने?
गर्लफ्रेंड- बोल रहा था...खून में शॉपिंग की कमी है बोला है थोड़ा मॉल घूमकर आओ
बॉयफ्रेंड बेहोश।
पति-पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था...
बॉम्बे मेल- पति भाग कर गाड़ी में चढ़ गया।
बीवी से बोला- जब बॉम्बे फीमेल आये तो तू भी चढ़ जाना।
Comedy Jokes: सास से बहू- कहीं इनका किसी और लड़की से चक्कर तो नहीं चल रहा, पढ़िए मजेदार चुटकुले
सास- बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है। उसकी बातों पर कभी विश्वास मत करना।
वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी?
बहू- कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं।
Jokes: इंटरनेट न चलने पर राजू ने सुरेश से कही ऐसी बात, पढ़कर खूब हंसेंगे आप
डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी।
पप्पू- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)