Funny Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।
Funny Jokes: गर्लफ्रेंड- मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए, ब्वॉयफ्रेंड का जवाब पढ़कर आपकी नहीं रुकेगी हंसी
Funny Jokes: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है।
गर्लफ्रेंड- मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए।
ब्वॉयफ्रेंड- चल पगली....कुछ भी हो....
मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा....
मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं.....
रोहन और मोहन बात कर रहे थे...
रोहन- मेरा बॉस सबको परेशान करता था, तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में चुपके से एक चॉकलेट रख दी और एक पर्ची
डाल दी।
पर्ची में लिखा था- 'जानू दोनों तुम ही खाना, उस पागल को मत देना।' आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था, चेहरा इतना सूजा हुआ
था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था।
Funny Jokes: पत्नी- छगन हलवाई क्यों पूछ रहा है कि खाना खाया या नहीं? पति की बोलती हो गई बंद
पप्पू डॉक्टर के पास गया...
पप्पू- डॉक्टर साहब एक समस्या है।
डॉक्टर- क्या परेशानी है?
पप्पू- जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं।
डॉक्टर- ऐसा कब होता है?
पप्पू- फोन पर बात करते वक्त।
डॉक्टर- भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा।
Comedy Jokes: लड़का- कल से हम कहीं और मिलेंगे बेबी, वजह पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप
बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7 पापा!
बाप- शाबाश बेटा मेरा तो बहुत इंटेलीजेंट है अच्छा तो 6, 7 के बाद!
बेटा- 8, 9, 10
बाप- और उसके बाद?
बेटा- और उसके बाद गुलाम, बेगम और बादशाह!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)