फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्च आएगा? डॉक्टर का जवाब सुनकर चिंटू की बोलती हुई बंद

Sat, 06 Sep 2025 01:11 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 06 Sep 2025 01:11 PM IST
सार

Comedy Jokes: आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। सेहतमंद रहने के लिए बड़े-बड़े हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी हंसने-हंसाने और खुश रहने की सलाह देते हैं।

विज्ञापन
Doctor Patient Funny Jokes In Hindi Jija Sali Viral Jokes Girlfriend Boyfriend Chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Jokes, Chutkule: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 


चिंटू- प्लास्टिक सर्जरी में कितना खर्च आएगा?
डॉक्टर- 50 हजार
चिंटू- अगर प्लास्टिक हम दे दें तो?
डॉक्टर (गुस्से से)- खुद ही पिघला के चिपका भी लेना फिर.....

चिंटू अपनी मां को डॉक्टर के पास लेकर गया
डॉक्टर- आपकी मां के दो टेस्ट होने हैं
चिंटू जोर-जोर से रोने लगा
डॉक्टर- क्या हुआ तुम क्यों रो रहे हो?
चिंटू- क्योंकि मेरी मां अनपढ़ है, डॉक्टर साहब.....
Doctor Patient Funny Jokes In Hindi Jija Sali Viral Jokes Girlfriend Boyfriend Chutkule
फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश- कितना दर्द है, मोहब्बत में 
तन्हाई अलग, जुदाई अलग, बेवफाई अलग
रमेश- और घरवालों को पता चला तो कुटाई अलग.....
Doctor Patient Funny Jokes In Hindi Jija Sali Viral Jokes Girlfriend Boyfriend Chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
राजू (सुरेश से)- और सुना यार, बीवी से झगड़ा खत्म हुआ या नही?

सुरेश- अबे घुटनों पर चल कर आयी थी मेरे पास, घुटनों पर
राजू- क्या बात कर रहा है, सच में
सुरेश- और नहीं तो क्या
राजू- फिर क्या बोली?
सुरेश- बोली बेड के नीचे से बाहर आ जाओ,
पक्का अब नही मारुंगी...


Hindi Jokes: सास ने बहू को समझाए घर के नियम-कानून, पढ़कर आप भी हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor Patient Funny Jokes In Hindi Jija Sali Viral Jokes Girlfriend Boyfriend Chutkule
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पति- ये कैसी दाल बनाई है
ना नमक है, ना मिर्च है, बिल्कुल फीकी है
तुम सारा दिन मोबाइल में लगी रहती हो
कुछ पता नहीं चलता क्या डालना है क्या नहीं
पत्नी (बेलन दिखाते हुए)- पहले तुम मोबाइल साइड में रख कर खाना खाओ
कब से देख रही हूं, पानी में डुबो डुबो कर रोटी खा रहे हो......

बीमार पति को डॉक्टर के पास ले गई पत्नी
डॉक्टर- इनको अच्छा खाना दो, हमेशा खुश रखो,
घर की कोई भी प्रॉब्लम इनसे डिस्कस मत करो, फालतू की फरमाइशें
मत करो ताकि इनकी चिंताएं न बढ़ें
अगर ऐसा किया तो ये 6 महीने में ठीक हो जाएंगे.....
विज्ञापन
Doctor Patient Funny Jokes In Hindi Jija Sali Viral Jokes Girlfriend Boyfriend Chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
चिंटू को एक बार मुगलों के सैनिकों ने बेअदबी के जुर्म में पकड़ लिया
और उसे अपने बादशाह के पास ले गए
बादशाह- इसने अपराध किया है तो इसे बंदी बना दिया जाए
चिंटू- नहीं-नहीं जहां पनाह, रहम फरमाइए, मुझे बंदा ही रहने दिया जाए....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed