फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Desi Chutkule: ससुर- तुम अपनी परेशानी मुझे कह सकते हो, दामाद ने दिया गजब का जवाब

Wed, 16 Jul 2025 11:56 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 16 Jul 2025 11:56 AM IST
सार

Hindi Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा भी महसूस करते हैं। 

विज्ञापन
Funny Hindi Jokes sasur damad jokes in hindi saas bahu chutkule saas damad latest jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik

Chutkule In Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले (Viral Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......



दामाद को परेशान देख ससुर ने उससे कहा,
तुम चाहो तो अपनी परेशानी मुझे कह सकते हो
दामाद- मलेरिया के बारे में मच्छर से क्या बात करना....

दामाद- आपकी लड़की में दिमाग नाम की कोई चीज नहीं है, 
मुझे पहले पता होता तो में ये शादी ही नहीं करता
ससुर- जब तुम देखने आए थे, तो तुमने सिर्फ हाथ मांगा था
दिमाग की तो कोई बात ही नहीं हुई थी
अब कुछ नहीं हो सकता.....

Funny Hindi Jokes sasur damad jokes in hindi saas bahu chutkule saas damad latest jokes
Funny jokes - फोटो : freepik
गोलू आईने में देखने के बाद सोचने लगा...यार इसको कहीं देखा है
काफी देर टेंशन में सोचने के बाद बोला-
अरे ये तो वही है जो उस दिन मेरे साथ बाल कटवा रहा था.....
Funny Hindi Jokes sasur damad jokes in hindi saas bahu chutkule saas damad latest jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : FREE
पुलिस (शराबी से)- रात के 1 बजे तुम कहां जा रहे हो? 
शराबी (पुलिस से)- मैं शराब पीने के दुष्परिणाम पर भाषण सुनने जा रहा हूं
पुलिस (शराबी से)- इतनी रात मैं तुम्हे कौन भाषण देगा? 
शराबी- मेरी बीवी....


Comedy Jokes: बॉयफ्रेंड- हमारा प्यार तो गंगाजल की तरह पवित्र है, गर्लफ्रेंड का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes sasur damad jokes in hindi saas bahu chutkule saas damad latest jokes
डॉक्टर मरीज के चुटकुले - फोटो : Freepik
लड़की का एक्सीडेंट हो गया
डॉक्टर- आपके पैर खराब हो गए हैं
लड़की- क्या ये अब सही नहीं होंगे?
डॉक्टर- नहीं इनको काटना पड़ेगा
लड़की- ओह नो, अब मै क्या करुंगी?
डॉक्टर- धीरज रखिए, ईश्वर सब ठीक करेगा
लड़की- अरे मुझे उसकी टेंशन नहीं है
दरअसल मैंने कल ही नया सैंडल खरीदा है, 
और उस दुकान पर लिखा था 'नो रिटर्न'.....
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes sasur damad jokes in hindi saas bahu chutkule saas damad latest jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पिता- तू फेल कैसे हो गया?
बेटा- पेपर में सवाल ही ऐसे-ऐसे आए थे,
 जो मुझे पता नहीं थे
पिता- फिर उत्तर कैसे लिखे?
बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे-ऐसे लिखे,
जो मास्टर को भी पता नहीं थे.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed