Funny Chutkule: हंसने-मुस्कुराने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और चेहरे पर चमक बरकरार रहती है। हम सभी को नियमित रूप से हर दिन हंसना चाहिए। अगर हम सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लें, तो मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हसाने का सिलसिला...
Funny Chutkule: संता- डॉक्टर साहब मुझे क्या बीमारी है? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
सुबह-सुबह पत्नी ने कहा - जल्दी से न्यूजपेपर दो...!
पति - तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और
तुम न्यूजपेपर मांग रही हो...!
यह लो मेरा टैबलेट...!
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा...!
अब पति सदमे में है...!
मोनू-सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करें।
सोनू- क्यों?
मोनू- तूने सुना नहीं जहर ही जहर को मारता है।
मेरे दोस्त के साथ बहुत बड़ा हादसा हो गया...
पुलिस - क्या हुआ तुम्हारे दोस्त के साथ?
आदमी - वो मेरी बीवी के साथ भाग गया...
मां- खुद उठ के पी लें…
बेटा- प्लीज, दे दो ना…
मां- अब अगर पानी मांगा तो वहीं आकर थप्पड़ मारुंगी…
बेटा- ठीक है जब थप्पड़ मारने आओ तो पानी लेती आना…