चुटकुले: इंसान को हर दिन नई चुनौतियों और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सामाजिक दबाव और काम का बोझ होने से इंसान मानसिक तनाव से परेशान रहता है। इस तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय है कि इंसान को खुश रहना चाहिए या खुलकर हंसना चाहिए। बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स और डॉक्टर भी रोज थोड़ी देर हंसने का सलाह देते हैं। ऐसे में आपको हंसाने के लिए हम कुछ झन्नाटेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं हो पाएगी। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...
चुटकुले: पप्पू- सेल्फी स्टिक का संस्कृत नाम बताओ, गप्पू ने दिया गजब का जवाब
चुटकुले: जोक्स और चुटकुले हम सभी को हंसना का काम करते हैं। हंसने से हम नकारात्मकता से दूर रहते हैं और प्रसन्न रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे
पप्पू- सेल्फी स्टिक का संस्कृत नाम बताओ।
गप्पू- स्वयंप्रतिमा खेचक दूरसंचालित दंडीका।
ट्रेन में लिखा था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री होशियार!
उसी ट्रेन में चिंटू भी जा रहा था.
उसने ये लाइन पढ़ी और बोला- वाह, जो टिकट न खरीदें वो होशियार
हमने जो खरीद के रखी है तो हम बेवकूफ हैं क्या?
हिंदी जोक्स: साली की बात सुनकर जीजाजी हो गए बेहोश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
टीचर- 15 फलों के नाम बताओ,
सोनू - आम, केला, अमरूद...
टीचर - शाबाश, 12 और फलों के नाम बताओ
सोनू- एक दर्जन केले...
जोक्स: ब्वायफ्रेंड- भगवान ने तुम्हें सुंदर बनाने के साथ मूर्ख क्यों बनाया? गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर बोलती बंद
एक शराबी ने लोगों से कहा कि वह लाल किले को सिर पर रख कर गुजरात ले जा सकता है,
बात धीरे-धीरे फैल गई...
फिर इस पर सारे न्यूज चैनल वाले वहां पहुंच गए
तब शराबी ने न्यूज चैनलों से बोला- बस कोई लाल किला उठा के उसके सिर पर रख दे...
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
