Funny Chutkule: अगर हम सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए इंसान को नियमित रूप से हंसना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योगगुरु भी लोगों को सेहतमंद रहने की हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मेजदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपो हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Chutkule: टीचर- पत्नी और सूर्य में क्या समानता है? छात्र ने दिया गजब का जवाब, पढ़िए ऐसे ही चुटकुले
टीचर- पत्नी और सूर्य में क्या समानता है?
छात्र- आप इन दोनों को घूरकर नहीं देख सकते।
मालिक ने नौकर से कहा- मैं बाजार जा रहा हूं तुम दुकान का ध्यान रखना, अगर कोई ऑर्डर दे तो उसे अच्छे से पूरा करना।
कुछ देर के बाद मालिक आया तो उसने नौकर से पूछा- कोई ऑर्डर आया?
नौकर ने कहा- जी हां, आया था, उसने ऑर्डर दिया कि दोनों हाथ ऊपर करके कोने में खड़े हो जाओ।
मैंने ऑर्डर मान लिया और वह पैसे की तिजोरी उठाकर चला गया।
लड़की- दरवाजा खोलते ही...अब यहां क्या लेने आए हो? कल मेरी शादी है।
लड़का- टेंट लगाने आए हैं...अब क्या काम-धंधा भी छोड़ दें।
पत्नी- सुनते हैं जी, मेरी त्वचा बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है…
बताइए ना, मैं क्या लगाऊं?
पति- लो बर्तन मांजने वाला साबुन, ये सब ठीक कर देगा
अब पति देव की हुई जमकर कुटाई