Today Jokes in Hindi: आप भी अगर उदास रहते हैं, तो आज से ही हंसना शुरू कर दीजिए। हंसी से आपके जीवन में खुशहाली आएगी और आप मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। इसीलिए हम लोगों को हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
आज के मजेदार जोक्स: संता- कॉलेज में लड़कियों के कितने नाम होते हैं, बंता का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
संता- कॉलेज में लड़कियों के कितने नाम होते हैं
बंता- तेरी वाली मेरी वाली तेरी भाभी मेरी भाभी।
ट्रेन में सफर करते हुए अचानक किसी ने चेन पुलिंग कर दी।
पहला दोस्त- यार लगता है ट्रेन का पेट्रोल खत्म हो गया है।
दूसरा दोस्त- लगता है कि ट्रेन का पहिया पंक्चर हो गया है।
तीसरा दोस्त- रुक भाई मैं उतर कर देखता हूं (नीचे से चिल्लाता है) अरे भाई ट्रेन के तो सारे टायर ही निकल कर भाग गए।
गटरू- डॉक्टर, क्या आप मेरी बीमारी का पता लगाएंगे?
डॉक्टर- हां, तुम्हारी आंखें बहुत कमजोर लग रही है।
गटरू- आपको कैसे पता चला?
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर नहीं पढ़ा कि मैं जानवरों का डॉक्टर हूं।
पत्नी- मैं लगता है मर जाऊंगी।
पति - तो मैं भी मर जाऊंगा।
पत्नी- मैं तो बीमार हूं इसलिए मर जाउंगी, लेकिन तुम क्यों मरोगे?
पति- मैं इतनी खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा इसलिए।