Funny Chutkule in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है। हम सभी को हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम सकारात्म सोचते हैं। अगर हम हंसते रहते हैं, तो हमारा बुरा वक्त भी जल्दी बीत जाता है। हंसने की वजह से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए-नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Chutkule: संता- मुझे अपनी पत्नी से तलाक चाहिए, वकील की सलाह सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
संता (वकील से)- मुझे अपनी पत्नी से तलाक चाहिए
संता- क्यों?
संता- वो पिछले 5 महीने से मुझसे बात नहीं कर रही
वकील- एक बार फिर अच्छी तरह सोच लो। ऐसी पत्नी बार-बार नहीं मिलती।
एक गंजा आदमी बस से उतर रहा था।
उसे पीछे से धक्का लगा।
गंजे आदमी ने कहा- क्यों भाई सिर पर चढ़े जा रहे हो।
दूसरे आदमी ने कहा- नहीं भाई, आपके सिर पर चढ़कर फिसलना नहीं है।
बाहर सब्जी वाला चिल्ला रहा था... 20 रुपये का फूलगोभी का जोड़ा
यह सुनकर सोनू उदास हो गया और मोनू से बोला- बताओ, फूलगोभी का भी जोड़ा है, बस हम ही अकेले हैं।
दमाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।
सास- ऐसा क्यों?
दमाद- मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं। रोज कहते हैं कि ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं।