फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: चिंटू- डॉक्टर, क्या आप मेरी बीमारी का पता लगाएंगे? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 23 Jun 2022 02:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 23 Jun 2022 02:36 PM IST
विज्ञापन
Today Funny Jokes Chintu Asked To Doctor, will you diagnose my illness Read Most Funny Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock
Funny Jokes: इंसान के लिए हंसना बहुत जरूरी है, क्योंकि सेहत के लिए हंसी फायदेमंद है। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो दिन में एक बार जरूर जोर जोर से हंसे। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है। अगर आपको हंसी नहीं आ रही है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...


चिंटू खूबसूरत लड़की का हाथ पकड़कर बोला...
चिंटू- आई लव यू। तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो।
लड़की- अच्छा, पर तुम्हारे पीछे मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है।
चिंटू- पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?
तभी लड़की भी झट से बोल पड़ी- लो, अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या !!!
 
Today Funny Jokes Chintu Asked To Doctor, will you diagnose my illness Read Most Funny Chutkule
जोक्स - फोटो : Pixabay

चिंटू- डॉक्टर, क्या आप मेरी बीमारी का पता लगाएंगे? 
डॉक्टर- हां, तुम्हारी आंखें बहुत कमजोर लग रही हैं।
चिंटू- आपको कैसे पता चला? 
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर नहीं पढ़ा कि मैं जानवरों का डॉक्टर हूं।

Today Funny Jokes Chintu Asked To Doctor, will you diagnose my illness Read Most Funny Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं? 
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं? 
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes Chintu Asked To Doctor, will you diagnose my illness Read Most Funny Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

खूबसूरत महिला के मुंह में थर्मामीटर रख देहाती डॉक्टर बोला...
डॉक्टर -कुछ देर तक यूं ही रखें
पत्नी को खामोश देख कर पति को रहा नहीं गया
पति- डॉक्टर साहब यह चीज कितने की आती है?

विज्ञापन
Today Funny Jokes Chintu Asked To Doctor, will you diagnose my illness Read Most Funny Chutkule
जोक्स - फोटो : Pixabay


बेटा अपने कमरे में ख़ुशी से उछल रहा था
मम्मी-क्या बात है बेटा आज बड़ा खुश है?
बेटा-बस पूछो मत मां
मम्मी बता....कमबख्त क्या गुल खिला रहा है।
बेटा आपकी होने वाली बहू 12 th में पास हो गयी है। फिर दे लात और दे चप्पल।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed