Funny Chutkule in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी होता है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर आपको सेहतमंद रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। इसीलिए आज आप सबकुछ भूल जाइए और जमकर हंसिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..
Funny Chutkule: डॉक्टर मरीज से- तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो क्या इनाम दोगे? जवाब सुनकर हो गया बेहोश
डॉक्टर मरीज से- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे?
मरीज- साहब मैं तो बहुत गरीब आदमी हूं कब्र खोदता हूं......
आपकी फ्री में खोद दूंगा।
संता बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी।
हर बार शादी होते होते टूट जाती।
सारे दोस्तों से पूछ लिया, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला-
पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगो से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।
संता (पेट्रॉल पंप पर)- अरे भाई, जरा एक रुपए का कार में डीजल डाल दो...
सेल्समैन- भाई , इतना डीजल डलवाकर जाना कहां है ?
संता- अरे यार, कहीं नहीं जाना हम तो ऐसे ही पैसे उड़ाते रहते हैं..!!
चिंटू-पिंटू ने हाॅस्टल से भागने का प्लान बनाया,
चिंटू- कल जैसे ही गेट खुलेगा हम चौकीदार को पकड़ कर मार देंगे और भाग जायेंगे,
पिंटू-हां आइडिया अच्छा है, अगले दिन सुबह दोनों जैसे ही भाग कर गेट के पास गए,
देखा- गेट खुला था चौकीदार गायब था
चिंटू- अरे यार ये चौकीदार कहां गया, अगर वो होता तो हम प्लान के मुताबिक
आज भाग सकते थे, दूसरा कोई नहीं यार चलो कल ट्राइ करते हैं।