फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 ऐसे जूते जिनसे बदसूरत दुनिया में शायद ही कोई दूसरी चीज हो, फिर भी लोग इन्हें अनदेखा नहीं कर पाते

Sat, 13 Oct 2018 02:09 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला Updated Sat, 13 Oct 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
Fourteen Most Ugly Shoes So They Shouldnt Exist
aa

नाइकी, एडिडास, रीबॉक, फिला, लोफर्स, सैंडल, हर कंपनी का अपना ही स्टाइल है। इन कंपनियों के बने जूते चप्पलों की पहचान पूरी दुनिया को है। लोग इन्हें बड़े चाव से पहनते भी हैं। मुनाफे को देखते हुए इन बड़ी कंपनियों को कॉपी करने वाली बहुत सी कंपनियां भी बाजार में मौजूद हैं। ये हू-ब-हू इन कंपनियों के उत्पादों की टू-कॉपी तैयार करने में माहिर हैं। इसलिए आम ग्राहक भी इनके नकली माल को पहचान नहीं पाता। तो वहीं कुछ ऐसी कंपनियां भी हैं जिन्होंने इन बड़े ब्रैंड को कॉपी करने के चक्कर में अफलातूनी काम कर दिया। ये कंपनियां अब 'फैशन सिंबल' बनने की बजाय ग्राहकों की नजर में 'फैशन डिजास्टर' बन चुकी हैं। इन्हीं कंपनियों द्वारा निर्मित कुछ अजीबोगरीब जूते आज हम आपको दिखाने वाले हैं जिन्हें देखकर आप भी माथा पीटने को मजबूर हो जाएंगे...  

Fourteen Most Ugly Shoes So They Shouldnt Exist
aa
1. जरा संभलना जनाब कहीं ये जूते देखने के बाद आप जूते पहनना ही न छोड़ दें। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इन जूतों से किसी को भी घृणा हो सकती है। दरअसल, इन जूतों को दिखाने का एकमात्र उद्देश्य है कि आप ऐसे किसी आइटम पर नजर रखते हैं तो ये कैसे दुनिया की नजर में चुभन पैदा कर सकता है। इससे आप महसूस कर पाएंगे कि उन्हें पहनने वाला कितना असहज महसूस करता होगा। हो सकता है कि इन जूतों की तस्वीरों को देखने के बाद आप अपने पैर सिकोड़ने लग जाओ। हालांकि ये जूते आपको किसी दुकान में नहीं मिलेंगे लेकिन इंटरनेट दुनिया की वो दुकान है जहां इस तरह के वाहियात जूते भी बेचे जाते हैं। शायद यही कारण है कि खरीददार ऐसी चीज को ऑनलाइन खोजकर ही खरीदना चाहता है। अब ये रिमोट वाले जूते ही देख लो। भला किस महान शख्स ने इनकी खोज की होगी..? आपके दिमाग में अगर जापान का नाम आया है तो आप सही है। जी हां, ये वहीं की देन हो सकती है। दरअसल, वे टेक्नो लवर्स हैं। ऐसी चीजें इजाद करना उन्हें बेहद पसंद है।

 
Fourteen Most Ugly Shoes So They Shouldnt Exist
aa
2. काउबॉय के जूते में कभी चक्के या पहिए लगे हुए तो नहीं देखे होंगे आपने..? तो लीजिए आज आपको ऐसा भी देखने को मिल जाएगा। ये काउबॉय टाइप जूते घोड़े के बैठने के लिए नहीं बल्कि किसी रॉलर हॉकी के मैदान में ही काम आ सकते हैं। है न गजब की आविष्कार..? 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fourteen Most Ugly Shoes So They Shouldnt Exist
aa
3. इसे कहते हैं एडी का जोर लगाना। भाई लगे भी क्यों नहीं..? आखिर सारा जोर तो पंजों में ही गया है। अब अगर कोई ऐसे जूते पहनेगा तो पूरी जान तो पंजों में ही आ जाएगी। जी हां, इन जूतों को पहनने वाले के शरीर का पूरा वजन पंजों में आ जाता है।  
 
विज्ञापन
Fourteen Most Ugly Shoes So They Shouldnt Exist
aa
4. देखने में यह आपको किसी आदमी के पांव का जूता तो लग ही नहीं सकता। इन्हें पहनकर तो कोई इंसान खुद का मजाक बनवाएगा। जी हां, इन जूतों की तली आम जूतों के जैसी नहीं बल्कि इनमें जानवर के पांव के खुर जोड़ दिए गए हैं। यही वजह है कि ये जूता अनोखा दिख रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed