फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: पिता- गधे कितने रुपए खर्च किए तुने? बेटे ने दिया गजब का जवाब

Tue, 26 Aug 2025 04:50 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 26 Aug 2025 04:50 PM IST
सार

Hindi Chutkule: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।

विज्ञापन
Father Son Funny Hindi Jokes Mother son Chutkule New Funny Jokes 2025
फनी जोक्स - फोटो : freepik

Viral Funny Jokes: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी-मजाक इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता दूर होती है। इसलिए आपको सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने के कई तरीके हैं, जैसे कि आप कोई कॉमेडी मूवी देखकर हंस सकते हैं। इसके अलावा मजेदार जोक्स और चुटकुले हंसने में हमारी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे मजेदार चुटकुले और जोक्स लेकर आए हैं। जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



एक कंजूस पिता का बेटा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर गया
पिता (गुस्से में)- गधे डेट पर कितने रुपए खर्च किए तुने?
बेटा - 500 रुपए 
पिता- 500 रुपए खर्च करते हुए तुझे शर्म नहीं आई
बेटा- वो इतने ही लेकर आई थी.....

पिता (बेटे से)- मम्मी कहां गई है तेरी?
बेटा-  प्राकृतिक रचना छेड़छाड़ केंद्र में 
पिता- ये कोई सत्संग का नया सेंटर है क्या?
बेटा- अरे पापा ब्यूटी पार्लर....

Father Son Funny Hindi Jokes Mother son Chutkule New Funny Jokes 2025
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
एक अमेरिकन डॉक्टर भारत आया 
बस स्टैंड के पास एक बुक स्टॉल पर किताब देखते ही उसे दिल का दौरा पड़ गया
20 रुपये कि उस किताब का नाम था- 30 दिन में डॉक्टर कैसे बनें? 
Father Son Funny Hindi Jokes Mother son Chutkule New Funny Jokes 2025
फनी जोक्स - फोटो : freepik
ऑनलाइन क्लास लेती बेटी ने पिता से कहा-
बेटी- जब भी मैं ऑनलाइन क्लास लेती हूं,
आप कमरे में इधर से उधर मत घूमा करो
पिता- क्यों?
बेटी- मेरी मैडम का ध्यान भटक जाता है.....


आज के मजेदार जोक्स: दो पड़ोसनों की मजेदार बातचीत सुनकर छूट जाएगी आपकी हंसी, हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Father Son Funny Hindi Jokes Mother son Chutkule New Funny Jokes 2025
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी- अब तुम मुझे पहले जितना प्यार नहीं करते
शादी से पहले तो पड़ोस की छत से कूदकर मुझसे खूब मिलने आते थे
पति- अब सोचता हूं कि उसी छत से गिर क्यों नहीं गया.....

पत्नी- खाना खाया?
पति (मस्ती के मूड में)- खाना खाया?
पत्नी- मैं आपसे पूछ रही हूं
पति- मैं तुमसे पूछ रहा हूं
पत्नी- तुम मेरी नकल कर रहे हो?
पति- तुम मेरी नकल कर रही हो
पत्नी- चलो शॉपिंग पर चलते हैं
पति- अच्छा तुम पूछ रही थी, खाना खाया
नहीं खाया.....
विज्ञापन
Father Son Funny Hindi Jokes Mother son Chutkule New Funny Jokes 2025
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- सुरेश कल तुम अपने परिवार वालो से मिल सकते हो
सुरेश- लेकिन मेरे परिवार वाले तो सारे मर चुके हैं
डॉक्टर- मुझे मालूम है, तभी तो कहा है.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed