फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Chutkule: नाराज होने को लेकर डॉक्टर ने मरीज को दी ऐसी सलाह, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Sun, 26 Oct 2025 03:19 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 26 Oct 2025 03:19 PM IST
सार

Comedy Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। 

विज्ञापन
Doctor Patient Funny Chutkule In Hindi Pati Patni New Jokes Girl Boy Viral Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Today Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे....



डॉक्टर (मरीज से)- भगवान और डॉक्टर को कभी नाराज नहीं करना चाहिए
मरीज- ऐसा क्यों?
डॉक्टर- क्योंकि जब भगवान नाराज होता है,
तो डॉक्टर के पास भेज देता है
और जब डॉक्टर नाराज होता है,
तो भगवान के पास भेज देता है......

Doctor Patient Funny Chutkule In Hindi Pati Patni New Jokes Girl Boy Viral Jokes
गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik
लड़की- सो गया मेरा शोना
लड़का- हां
लड़की- तो फिर मेरे शोने ने रिप्लाई कैसे किया?
लड़का- बहूरानी, मैं तुम्हारे शोने का बाप हूं
कल तेरे शोने का Exam है, अगर तेरा शोना फेल हो गया न,
तो मैं तेरे शोने को इतना मारुंगा कि सोने लायक नहीं बचेगा..... 


लड़की स्कूटी से लड़के के सामने जोर से गिरी और
शर्मिंदगी से फौरन खड़ी हो गयी
लड़का- ओह माय गॉड, आपके लगी तो नहीं
लड़की- नहीं, मैं स्कूटी से ऐसे ही उतरती हूं..... 
Doctor Patient Funny Chutkule In Hindi Pati Patni New Jokes Girl Boy Viral Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Amar ujala
बहू- सासु मां पूजा कर लीजिए,
पूजा करने से बड़ी से बड़ी बलाएं टल जाती हैं
सास- हां तुम्हारी मम्मी ने बहुत की होगी,
उनकी तो टल गई और मेरे पल्ले पड़ गई......
 

आज के मजेदार जोक्स: पति से पत्नी- तुम मुझे बेवकूफ मत समझो, वजह पढ़कर आप भी लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor Patient Funny Chutkule In Hindi Pati Patni New Jokes Girl Boy Viral Jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik
गप्पू परेशान सा बैठा हुआ था, 
तभी पप्पू ने पूछा- क्या हुआ भाई?
गप्पू- यार पता नहीं वो कौन से लोग हैं, 
जिनके सपनों में राजकुमारी या हसीनाएं आती हैं
मेरे सपनों में तो मैं कभी मर जाता हूं तो कभी
गहरी खाई में गिर जाता हूं और तो और 
कभी मुझे भूत उठा कर ले जाते हैं
गप्पू का जवाब सुनकर पप्पू की बोलती हो गई बंद.....


गप्पू- पता है, शादी में सबसे बड़ा धोखा कब होता है?
पप्पू- कब?
गप्पू- जब गाय के गुण बताकर, दूल्हे को शेरनी थमा दी जाती है......
विज्ञापन
Doctor Patient Funny Chutkule In Hindi Pati Patni New Jokes Girl Boy Viral Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर (चिंटू से)- केले के फायदे बताओ?
चिंटू- सर, केले खाने से हड्डी मजबूत होती है, 
तो वहीं केले के छिलके पर पैर रखने से टूट जाती है.... 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed