फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chutkule In Hindi: पिंकी का जवाब सुनकर डॉक्टर बेहोश, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Tue, 21 Jul 2026 05:28 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 21 Jul 2026 05:28 PM IST
सार

Jokes In Hindi: अगर आप सुबह-शाम हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव आपके आस-पास भी नहीं भटकता है। स्वस्थ रहने के लिए इंसान को हर दिन हंसना चाहिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आपका शरीर स्वस्थ रहता है। 

विज्ञापन
Doctor Patient Chutkule In Hindi Whatsapp Hindi Jokes 2026 Jija Sali Comedy Funny Jokes
फनी वायरल जोक्स - फोटो : Freepik

Funny Hindi Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....


डॉक्टर- मोटापे का एक ही इलाज है
पिंकी- क्या डॉक्टर?
डॉक्टर- तुम रोज एक रोटी खाओ
पिंकी- ये एक रोटी खाने के बाद खानी
है या खाने से पहले?
पिंकी का जवाब सुनकर डॉक्टर बेहोश......
Doctor Patient Chutkule In Hindi Whatsapp Hindi Jokes 2026 Jija Sali Comedy Funny Jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
एक आदमी 12 साल बाद जेल से छूटकर मैले कुचैले कपड़ों में 
बहुत थका हुआ सीधे अपने घर पहुंचा
घर पहुंचते ही पत्नी चिल्ला कर बोली-कहां घूम रहे थे इतनी देर?
आपकी रिहाई तो 2 घंटे पहले ही हो गई थी ना?
आदमी वापस जेल चला गया.....


एक आदमी जो तैरना नहीं जानता था,
गलती से गहरी झील में गिर गया
डूबते-डूबते उसके हाथ में एक मछली आ गई
उसने पूरी ताकत से मछली को पानी से बाहर फेंका और बोला-
कम से कम तू तो अपनी जान बचा ले.... 
Doctor Patient Chutkule In Hindi Whatsapp Hindi Jokes 2026 Jija Sali Comedy Funny Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
भाभी- मेरी तो किस्मत ही खराब है
देवर- क्यों, क्या हुआ भाभी?
भाभी- अगर मेरी शादी तुम्हारे भैया की जगह
किसी राक्षस से भी हो जाती
तो भी मैं इतनी परेशान नहीं होती
देवर- हां भाभी मैं समझता हूं,
खून के रिश्तों में शादियां कहां होती हैं.....

Funny Chutkule: अगर पत्नी से गलती हो जाए तो कसूर किसका होता है? सास का जवाब सुनकर दामाद के होश उड़ गए

Hindi Jokes: बीएमडब्ल्यू कार में डेट पर गए लड़का और लड़की, पढ़िए मजेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor Patient Chutkule In Hindi Whatsapp Hindi Jokes 2026 Jija Sali Comedy Funny Jokes
जोक्स का खजाना - फोटो : AI generated
पति (पत्नी से)- चलो एक गेम खेलते हैं
पत्नी- क्या?
पति- तुम 4 आदमियों का नाम लिखो, 
जिन्हें तुम पसंद करती हो और मैं 
5 औरतों का लिखता हूं, जिन्हें मैं पसंद करती हूं
पत्नी- ठीक है
पत्नी के लिखे नाम- सचिन तेंदुलकर, रणवीर सिंह, 
वरुण धवन, सलमान खान
पति के लिखे नाम- तुम्हारी बहन सीता, तुम्हारी मौसी की बेटी टीना,
तुम्हारी चाची की बेटी मिंकी, तुम्हारे मामा की बेटी राधा
फिर पति की हुई जमकर कुटाई....
विज्ञापन
Doctor Patient Chutkule In Hindi Whatsapp Hindi Jokes 2026 Jija Sali Comedy Funny Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- बीरबल कौन था?
चिंटू- पता नहीं सर
टीचर- पढ़ाई पर ध्यान दो तो पता चले
चिंटू- सर प्रमोद, विक्की, गौरव कौन हैं?
टीचर- मुझे क्या पता?
चिंटू- बेटी पर ध्यान दो तो पता चले.....


टीचर- मैं तेरी मां बन जाऊं तो तुझे 2 दिन में सुधार दूं
बच्चा- मैडम मैं अभी जाकर अपने बापू को बताता हूं कि,
बापू तेरी लॉटरी लगने वाली है....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed