फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Desi Chutkule: गोलू के घर पर चोरी करने आए चोर, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Sat, 11 Oct 2025 07:09 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 11 Oct 2025 07:09 PM IST
सार

Chutkule In Hindi: आज के समय में हर किसी के जीवन में तनाव और परेशानियां होती हैं। हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है, इसलिए हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं।

विज्ञापन
Desi viral jokes in hindi jija sali chutkule husband wife jokes girlfriend boyfriend new jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Viral Jokes In Hindi: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।



गोलू के घर चोरी करने आए चोर ने उसके सिर पर 
बंदूक लगाई और बोले- माल किधर है?
गोलू- पड़ोस में
गोलू की बात सुनकर चोरों ने अपना सिर पकड़ लिया.....

Desi viral jokes in hindi jija sali chutkule husband wife jokes girlfriend boyfriend new jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पुलिस- चालान काटना पड़ेगा बताइए नाम बताइए अपना
पप्पू- याज्ञ्यल्कवल्क्यदास रामानुक्नस्मीजणचार्य ययुत्सु
पुलिस (नाम सुनकर)- अब की बार छोड़ रहा हूं,
फिर कभी सिग्नल मत तोड़ना.....

गोलू पुलिस स्टेशन जा कर बोला-
मुझे फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है 
इंस्पेक्टर- कौन दे रहा है?
गोलू- बिजली वाले कह कह रहे हैं, बिल नहीं भरा तो काट देंगे......
Desi viral jokes in hindi jija sali chutkule husband wife jokes girlfriend boyfriend new jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
राजू- होम्योपैथी दवा खाने का भी एक अपना मजा है
सुरेश- वो कैसे?
राजू- 4 गोली निकालो तो 6 निकल आती है,
और 2 वापस डालो तो 4 चली जाती है
इस खेल में बीमारी से ध्यान हट जाता है और मरीज
ठीक हो जाता है......
 

Comedy Jokes: सास ने नई-नवेली बहू से कही ऐसी बात, फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Desi viral jokes in hindi jija sali chutkule husband wife jokes girlfriend boyfriend new jokes
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
ससुर (दामाद से)- शादी के बाद जीवन कैसा बीत रहा है? 
दामाद- अब क्या ही बताऊं ससुर जी, आदमी शादी से पहले गर्मजोशी में, 
शादी के बाद कुछ दिनों तक मदहोशी में और उसके बाद का पूरा जीवन
खामोशी में रहता है....

दामाद- एक बात पूछूं ससुर जी?
ससुर- हां पूछो
दामाद- अगर पत्नी से गलती हो जाए तो कसूर किसका होता है?
ससुर- कसूर पत्नी का नहीं गलती का होता है......
विज्ञापन
Desi viral jokes in hindi jija sali chutkule husband wife jokes girlfriend boyfriend new jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड बीएमडब्ल्यू कार में डेट पर गए
बॉयफ्रेंड- मैं आज तक तुमसे एक बात छुपा रहा हूं
गर्लफ्रेंड- क्या?
बॉयफ्रेंड- मैं शादीशुदा हूं
गर्लफ्रेंड- तुमने तो डरा ही दिया था, मुझे लगा कि ये बीएमडब्ल्यू कार तुम्हारी नहीं है
गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर बॉयफ्रेंड के होश उड़ गए.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed