फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: मरीज- डॉक्टर साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है? डॉक्टर का जवाब पढ़कर उड़े होश

Sun, 09 Feb 2025 02:04 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 09 Feb 2025 02:04 PM IST
सार

Comedy Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। 

विज्ञापन
Comedy Jokes Doctor Patient Chutkule in Hindi Viral Jokes in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला

Comedy Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।



चार दोस्त होटल में खाना खाने के बाद बिल देने को लेकर आपस में उलझ पड़े...
आखिर में तय हुआ कि जो होटल का चक्कर लगाकर सबसे पहले आएगा, वो बिल देगा।
मैनेजर ने सीटी बजाई, चारों भाग पड़े...
10 दिन हो गए, बेचारा मैनेजर आज भी उनके आने का इंतजार कर रहा है...!

Comedy Jokes Doctor Patient Chutkule in Hindi Viral Jokes in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock


मरीज- डॉक्टर साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है? 
डॉक्टर- ये दवा नहीं है, मैं तो पेन चलाकर देख रहा था कि चल रहा है या नहीं। 
मरीज के उड़े होश
 

Comedy Jokes Doctor Patient Chutkule in Hindi Viral Jokes in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में...'
रसोई में से बीवी की आवाज आई- घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...!

Funny Jokes: इन झन्नाटेदार चुटकुलों को पढ़कर खिल उठेगा सभी का चेहरा, बन जाएगा आपका दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedy Jokes Doctor Patient Chutkule in Hindi Viral Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा - मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं, कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो।
दूसरी सहेली बोली- ये मर्द ऐसे ही होते हैं, सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा...!

Viral Chutkule: ऑफिस के लंच ब्रेक में सुना दें चोर-पुलिस के ये मजेदार चुटकुले, जम जाएगी बैठकी

विज्ञापन
Comedy Jokes Doctor Patient Chutkule in Hindi Viral Jokes in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

कुछ बच्चे गली में सड़क पर पटाखे जला रहे थे,
अभी एक पटाखे में चिंगारी लगाई ही थी कि सामने से भाभी आती दिखी
सभी बच्चे चिल्लाने लगे,
भाभी पटाखा है
भाभी पटाखा है
भाभी मुस्कुराई और बोली- नहीं रे पगलो अब पहले जैसी बात कहां...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed