फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Chutkule: ऑफिस के लंच ब्रेक में सुना दें चोर-पुलिस के ये मजेदार चुटकुले, जम जाएगी बैठकी

Sat, 08 Feb 2025 08:05 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 08 Feb 2025 08:05 PM IST
सार

बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स ये सुझाव देते हैं कि हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक तनाव कम होता है और मन हल्का रहता है। इसलिए हम आपके लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं।

विज्ञापन
Viral Chutkule and majedar jokes in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला

Viral Jokes: हंसना-मुस्कुराना हम सब के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से दूर रह सकते हैं। हंसी एक ऐसी प्राकृतिक औषधि है, जो हमारे मन को शांत रखने में मदद करती है और चिंता, तनाव जैसी समस्याओं से मुक्ति दिलाती है। यही कारण है कि स्वस्थ रहने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसने की सलाह दी जाती है। हंसी को एक योग के रूप में भी देखा जाता है, जिससे हमारे शरीर को कई लाभ मिलते हैं। यह न केवल मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही जरूरी होता है। खुलकर हंसने से हमारे शरीर में एंडोर्फिन नामक हार्मोन का स्त्राव होता है, जो हमें खुशी और सुकून का एहसास कराता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका चेहरा खिल उठेगा।



पुलिस- तुमने इन 10 लोगों को कैसे मारा?
चोर- पुलिस जी गड्डी के ब्रेक फेल हो गए थे 
सामने देखा तो एक तरफ से दो आदमी आ रहे थे 
और दूसरी तरफ से एक बारात जा रही थी!
अब आप ही बताओ में गड्डी किधर मोड़ता?
पुलिस- जिस तरफ से दो आदमी आ रहे थे नुकसान कम होता!
चोर- बिल्कुल सही... मैंने भी यही सोचा था 
लेकिन वह दोनों मेरी गड्डी देखकर बारात में घुस गए!
चोर की बात सुनकर पुलिस वाले ने सन्न रह गया।

Viral Chutkule and majedar jokes in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

एक लड़का पार्क में पेड़ के पीछे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खड़ा था।
एक बूढ़ा आदमी पास से गुजरा और बोला- बेटे क्या यह हमारी संस्कृति है?
लड़का- नहीं अंकल, यह तो मल्होत्रा अंकल की टीना है, आप दूसरे पेड़ के पीछे चेक कीजिए शायद वहां हो।

Viral Chutkule and majedar jokes in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

पुलिस (चोर से)- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए...? 
चोर- सर, चोरी तो मैंने पहली बार में ही अपनी पत्नी के लिए ड्रेस, चुराकर कर ली थी, 
बाकी दो बार तो मुझे सिर्फ उसे बदलने के लिए जाना पड़ा...!

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Chutkule and majedar jokes in hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

पुलिस चोर से - तुम चोरी क्यों करते हो ?
चोर - आपके लिए
आपके बच्चों के लिए
आपके परिवार के लिए
पुलिस: क्या मतलब ?
चोर - हम चोरी न करेंगे तो जनता को और आपकी जरूरत ही क्या?
चोर की बात सुनकर पुलिस ने सबसे पहले उसे पकड़कर बंद कर दिया।

विज्ञापन
Viral Chutkule and majedar jokes in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

पति-पत्नी दोनों मार्केट गए।
वहां पति ने एक अनजान लड़की से कहा- हेलो!
पत्नी गुस्से में- बताओ ये कौन थी?
पति कुछ सोचकर- ओए चुपकर, अभी उसे भी बताना है कि तुम कौन हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed