फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chutkule: साली- ससुराल में दामाद को इतना सम्मान क्यों मिलता है? जीजा का जवाब सुनकर उड़ गए होश

Fri, 16 Jan 2026 05:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 16 Jan 2026 05:41 PM IST
सार

Chutkule: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही वह दिल की कई बीमारियों से बचा रहता है। यही वह है कि लोगों को नियमित रूप से हर दिन हंसने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
Chutkule in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Saas Damad Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Chutkule: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स (Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। आप इन जोक्स को पढ़कर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा।
लड़का- (Excited होकर) कौन हो आप?
लड़की- तुझसे जुदा गर हो जाएंगे तो खुद से ही हो जाएंगे जुदा।
लड़का- (खुशी के मारे आंखों से पानी लाते हुए) तुम सचमुच मुझसे शादी करोगी?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बनाने के लिए 8 दबाएं।
 

Chutkule in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Saas Damad Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

साली साहिबा- अच्छा जीजू एक बात बताओ...
ससुराल में दामाद को इतना सम्मान क्यों मिलता है?
जीजा- क्योंकि वे लोग जानते हैं कि यही वो महान आदमी हैं जिसने हमारे घर का तूफान संभाल रखा हैं...
बस जीजा जी की ये बात पत्नी जी ने सुन ली।
उसके बाद घर पर जो तूफान आया। जिसमें जीजा जी तहस- नहस हो गए।
 

Chutkule in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Saas Damad Jokes in Hindi
Funny Jokes - फोटो : freepik

एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए।
वेटर- क्या लोगे आप? 
लड़का- वह तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ 
वेटर- हैरान होकर.... क्या? 
लड़की- ये पागल पिज़्ज़ा मांग रहा है।

Jokes Hindi: टीचर और छात्र की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chutkule in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Saas Damad Jokes in Hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik

हाई स्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियां आपस में बातें कर रही थीं।
पहली लड़की- मेरे पापा ने कहा है कि इस बार अगर एग्जाम में फेल हुई तो तेरी शादी कर दूंगा 
दूसरी लड़की- तो तुमने कितनी तैयारी की है? 
पहली लड़की- बस रिसेप्शन की ड्रेस लेनी बाकी है!


Jokes in Hindi: पति- तुमने तो कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं, पत्नी का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

विज्ञापन
Chutkule in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Saas Damad Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

 बाबा- बेटा तुझ पर किसी चुड़ैल का साया है
चिंटू- बाबा मैंने थप्पड़ मार देना है अगर मेरी गर्लफ्रेंड के बारे में कुछ भी कहा तो….!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed