फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Desi Chutkule: दोस्तों से गपशप में गुमटी पर बैठ सुना दें ये पांच चुटकुले, जम जाएगी महफिल

Mon, 14 Apr 2025 11:08 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 14 Apr 2025 11:08 AM IST
सार

Funny Jokes: हंसने से मानसिक तनाव कम होता है जिससे हमारा पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।हंसने की सबसे खास बात यह है कि हंसी एक ऐसी भावात्मक अभिव्यक्ति है कि जब हम किसी को हंसते हुए देखते हैं तो खुद भी अपने आप मुस्कुराने लगते हैं। इसलिए आइए कुछ मजेदार चुटकुले पढ़ते हैं।

विज्ञापन
Chutkule in Hindi Jija Sala Jokes devar bhabhi funny Jokes in Hindi girlfriend boyfriend Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Chutkule In Hindi: खुलकर हंसने से हम तनाव और गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।




पहला दोस्त- क्या खा रहा है?
दूसरा दोस्त- गोलगप्पे खा रहा हूं
पहला दोस्त- अरे वाह अकेले-अकेले दावत उड़ाई जा रही है
दूसरा दोस्त- अब 10 रुपये के गोलगप्पे से पूरे मोहल्ले में भंडारा कराऊं क्या?

Chutkule in Hindi Jija Sala Jokes devar bhabhi funny Jokes in Hindi girlfriend boyfriend Jokes
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
नौकरानी- मालकिन, मुझे 10 दिन की छुट्टी चाहिए
मालकिन- अगर तू छुट्टी पर चली गई, तो फिर तेरे साहब का नाश्ता कौन बनाएगा?
टिफिन कौन पैक करेगा, कपड़े कौन धोएगा, उनको टाइम से दवाई कौन देगा?
नौकरानी (शरमाते हुए)- अगर आप कहें, तो मैं साहब को भी अपने साथ ले जाऊं...


डॉक्टर- आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरुरत है, ये लो नींद की गोलियां
पत्नी- उन्हें ये कब-कब देनी है डॉक्टर साहब
डॉक्टर- ये उनके लिए नहीं, आपके लिए है.....
Chutkule in Hindi Jija Sala Jokes devar bhabhi funny Jokes in Hindi girlfriend boyfriend Jokes
गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik
प्रेमिका- जानू तुम हफ्ते में कितनी बार दाढ़ी बनाते हो?
प्रेमी - दिन में 20-30 बार!
प्रेमिका- पागल हो एक दिन में 20-30 बार कौन दाढ़ी बनाता है?
प्रेमी- अरे मैं नाई हूं!


आज के मजेदार जोक्स: चिंटू- तुझे कब पता चला कि तेरी छत टपक रही है? फिर जो हुआ पढ़कर खिल उठेगा सभी का चेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Chutkule in Hindi Jija Sala Jokes devar bhabhi funny Jokes in Hindi girlfriend boyfriend Jokes
भाभी देवर जोक्स - फोटो : अमर उजाला
गप्पू- यार तुम स्कूल क्यों नहीं जाते हो
पप्पू- अरे भाई जाता तो हूं लेकिन लोग मुझे मार के बाहर फेंक देते हैं
गप्पू- ऐसा क्यों भाई? कौन से स्कूल जाते हो?
पप्पू: कन्या विद्यालय...


देवर- भाभी आप इतनी अच्छी चटनी कैसे बना लेती हो?
भाभी- चटनी बनाते वक्त आपके भाई का ध्यान कर लेती हूं,
कूटने में आसानी होती है
भाभी की बात सुनकर देवर बेहोश....
विज्ञापन
Chutkule in Hindi Jija Sala Jokes devar bhabhi funny Jokes in Hindi girlfriend boyfriend Jokes
जोक्स - फोटो : Freepik
चिंटू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी
लड़की बोली- ये क्या कर रहा है, मैं तुझे कोई ऐसी-वैसी लड़की दिख रही हूं?
चिंटू- आपकी बात बिल्कुल ठीक है मैडम
लेकिन चेक करना तो हमारा फर्ज बनता है न....


सोनू LKG में पढ़ता था
एक बार लगातार 4 दिनों से स्कूल में देर से आने पर मैडम ने कहा
तुम इतना लेट स्कूल क्यों आते हो?
सोनू- मैडम आप मेरी इतनी चिंता न किया करें
बच्चे गलत समझते हैं.....

Funny Jokes: पत्नी- इससे अच्छा तो मेरी शादी किसी राक्षस से हो जाती, फिर पति ने दिया गजब का जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed