Chutkule in Hindi: काम के बढ़ते दबाव की वजह से लोग तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसकी वजह यह है कि लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उनके पास परिवार के साथ बैठकर हंसी मजाक करने का भी समय नहीं मिलता है। ऐसी स्थिति में मानसिक तनाव से दूर रखने में हंसी हमारी काफी मदद कर सकती है। अगर आप अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आप नीचे दिए जोक्स (Social Media Viral Jokes in Hindi) को पढ़कर आप हंस सकते हैं।
Chutkule in Hindi: मरीज- क्या आपको यकीन है कि मुझे डेंगू ही है? डॉक्टर का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे डेंगू ही है?
दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका डेंगू का इलाज करते रहे...
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता।
हम अगर किसी का डेंगू का इलाज करते हैं तो वह डेंगू से ही मरता है।
मास्टर- पढाई शुरू कर दो, पेपर आने वाले हैं
पप्पू- मैं तो खूब पढाई करता हूं, कुछ भी पूछ लो
मास्टर- बता ताजमहल किसने बनाया
पप्पू- मिस्त्री ने
मास्टर- अबे गधे मतलब किसने बनवाया
पप्पू- ठेकेदार ने बनवाया होगा।
Funny Jokes: जीजा की बात सुनकर साली के उड़ गए होश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
राकेश- यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है?
रमेश- गूगल डार्लिंग
राकेश- ये कैसा नाम हुआ।
रमेश- क्या करूं, सवाल एक करता हूं और जवाब 100 मिलते हैं।
Jokes in Hindi, Chutkule: पत्नी ने अचानक पति को जोर का चाटा मारा, वजह जानकर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
पत्नी- प्लीज इस बार मेरे बर्थडे पर मुझे एप्पल या ब्लैकबेरी दिला देना।
पति- अरे तू ककड़ी और खीरा खा, सीजन इसी का चल रहा है।