फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chutkule Hindi: जब भाभीजी ज्वाइंट खाता खुलवाने गईं बैंक, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Mon, 11 Sep 2023 04:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 11 Sep 2023 04:11 PM IST
विज्ञापन
Chutkule Hindi: Bhabhi Jokes in Hindi Bhaiya Bhabhi Chutkule in Hindi Viral Memes on Facebook
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Chutkule Hindi: सेहत के लिए हंसना बेहद जरूरी है, व्यस्त समय में से भी हमें हंसने और मुस्कुराने के लिए कुछ समय निकाल लेने चाहिए। कई बार दिमाग और मन को तरोताजा करने में जोक्स और चुटकुले अहम भूमिका निभाते हैं। आइए पढ़ते हैं सोशल मीडिया पर कुछ वायरल चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद अपकी हंसी नहीं रुकेगी। 



पत्नी से तलाक लेने के लिए संता पहुंचा कोर्ट 

जज- तुम्हे तलाक़ क्यों चाहिए?

संता- जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से

लहसुन छिलवाती है, प्याज़ कटवाती है और बर्तन मंजवाती है।
.
जज- इसमें दिक्कत क्या है? लहसुन को
थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे, प्याज को काटने से पहले फ्रिज में
रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी। बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में
डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे। 

संता- समझ गया हजूर। अर्जी वापस ही दे दो मेरी

जज- क्या समझे? ..

संता- यही की, आपकी हालत मुझसे भी ज्यादा खराब है। 

 

Chutkule Hindi: Bhabhi Jokes in Hindi Bhaiya Bhabhi Chutkule in Hindi Viral Memes on Facebook
जोक्स - फोटो : iStock

पप्पू बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी। हर बार शादी होते होते टूट जाती। 
एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला- 
पंडित जी कोई उपाय बताएं मेरी शादी नहीं हो रही, हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।

 

Chutkule Hindi: Bhabhi Jokes in Hindi Bhaiya Bhabhi Chutkule in Hindi Viral Memes on Facebook
जोक्स - फोटो : iStock

भाभी जी एक बैंक में गई और कहा...

मुझे एक ज्वाइंट खाता ओपन करवाना है

बैंक कर्मचारी- अपने पति के साथ क्या मैम?

भाभी जी- नहीं, जिसके खाते में ढ़ेर सारे रुपये हो...

बैंक कर्मचारी हुआ बेहोश

Jokes: बंता- ये साढ़ू भाई किस रिश्ते को कहते हैं? संता का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chutkule Hindi: Bhabhi Jokes in Hindi Bhaiya Bhabhi Chutkule in Hindi Viral Memes on Facebook
जोक्स - फोटो : iStock

भिखारी- एक अदमी मुझसे पूछ रहा था कि मैं कितना कमा लेता हूं, लेकिन मैं कुछ भी नहीं बोला और चुप रहा।

 दूसरा भिखारी- ऐसा क्यों? 

भिखारी- मुझे शक था कि कहीं ये इनकम टैक्स वाला तो नहीं है।

Hindi Jokes: पति- तुम्हें कुत्ता ही क्यों खरीदना है? पत्नी ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
 

विज्ञापन
Chutkule Hindi: Bhabhi Jokes in Hindi Bhaiya Bhabhi Chutkule in Hindi Viral Memes on Facebook
जोक्स - फोटो : iStock

महिला कैशियर- मुझे कुछ दिन की छुटटी चाहिए, क्योंकि मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी सुन्दरता कुछ कम हो गई है।

 बैंक मैनेजर- क्या मतलब? 

महिला कैशियर- पुरूषों ने पैसे गिनकर लेने शुरू कर दिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed