फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुटकुले: चिंटू काफी देर से अपने मैरिज सर्टिफिकेट को घूरकर देख रहा था, फिर जो हुआ जानकर छूट जाएगी हंसी

Tue, 16 Jan 2024 01:26 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 16 Jan 2024 01:26 PM IST
विज्ञापन
Chintu ke majedar jokes in hindi doctor patient funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

मजेदार जोक्स: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के लिए तनाव और अवसाद जैसी समस्या बेहद आम बात है। अगर आप भी कुछ इस तरह की मानसिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो आपको अपना ख्याल रखने की बेहद जरूरत है। अगर आप दुनियाभर की टेंशन को थोड़ी देर के लिए किनारे कर अपने लिए कुछ समय निकालते हैं, तो आपको इससे काफी आराम मिल सकता है। हंसना-मुस्कुराना हमारी मानसिक सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप इन सब परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपने अपने आस-पास का माहौल खुशनुमा बनाए रखना चाहिए। इसलिए हम आपके लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिससे आपको मदद मिल सकती है।



चिंटू ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर- जी 24 घंटे।
चिंटू- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं 
और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।

Chintu ke majedar jokes in hindi doctor patient funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू काफी देर से अपने मैरिज सर्टिफिकेट को घूरकर देख रहा था।
उसकी पत्नी बोली- इतनी देर से इसे क्यों घूर रहे हो?
चिंटू – इसकी एक्सपायरी डेट ढूंढ रहा हूं..
Chintu ke majedar jokes in hindi doctor patient funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी।
तब मैं खाना बनाकर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे।
पति- तो?
पत्नी- तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो?
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chintu ke majedar jokes in hindi doctor patient funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी...
पिंटू- क्यों डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास? 
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो..
विज्ञापन
Chintu ke majedar jokes in hindi doctor patient funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पति- तुम्हें एक अरब मिल जाए, तो क्या करोगी?
पत्नी ने बड़ी मासूमियत से जवाब दिया - अरब का मैं क्या करूंगी।
पुलिस को बोलूंगी कि वो उसे वापस अरब भेज दें...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed