फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: सैलरी को लेकर बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड से कही ऐसी बात, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

Fri, 13 Feb 2026 11:11 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 13 Feb 2026 11:11 AM IST
सार

Today Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। 

विज्ञापन
Boyfriend girlfriend funny jokes in hindi husband wife desi chutkule devar bhabhi new jokes 2026
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Viral Jokes : हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए।  इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...


 

गर्लफ्रेंड- बेबी बहुत याद आ रही है तुम्हारी
बॉयफ्रेंड- अभी सैलरी नहीं आई है मेरी
गर्लफ्रेंड- अच्छा चलो पापा आ गए, बाय....


गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद लड़का रोता हुआ

मंदिर में जाकर भगवान से बोला-
बिछड़ा यार मिला दे ओ रब्बा
भगवान बोले- बगल में हनुमान मंदिर है,
वहीं जाकर प्राथमिकी दर्ज कराओ
माता सीता को भी उन्होंने ही ढूंढा था....

Boyfriend girlfriend funny jokes in hindi husband wife desi chutkule devar bhabhi new jokes 2026
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक खूबसूरत सेक्रेटरी गुस्से में गालियां देते हुए,
बॉस के केबिन से बाहर निकली

साथ की एक साथी ने पूछा- क्यों भड़क रही हो? 
सेक्रेटरी- क्या बताऊ यार?
बॉस पूछ रहा था कि शाम को फ्री हो,
मेरे हां कहने पर उसने मुझे  60 पेज का असाइनमेंट,
टाइप करने को दे दिया....

Boyfriend girlfriend funny jokes in hindi husband wife desi chutkule devar bhabhi new jokes 2026
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
राजू (सुरेश से)- यार आज मैं पड़ोसी के घर चंदा मांगने गया तो
उसने गिरा-गिरा के पीटा
सुरेश- क्यों?
राजू- अब मुझे क्या पता था, उसकी बीवी का नाम चंदा है......
 

Most Funny Jokes: तुम दारु पियत हो, दामाद का जवाब सुनकर सास की बोलती हो गई बंद


Hindi Chutkule: नई नवेली बहू को सास ने समझाए घर के नियम-कानून, फिर जो हुआ पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Boyfriend girlfriend funny jokes in hindi husband wife desi chutkule devar bhabhi new jokes 2026
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति और पत्नी कहीं जा रहे थे
तभी एक भिखारी वहां से गुजरा और आवाज लगाई-
'ऐ हुस्न की मल्लिका' अंधे को 5 रूपए दे दे
पति ने पत्नी की तरफ देखा और बोला-
दे दो, बेचारा वाकई अंधा है....


पत्नी- तंग आ गई हूं मैं, रोज-रोज की किच-किच से
बस अब मुझे तलाक चाहिए
पति- अच्छा, पहले ये लो चॉकलेट खाओ
पत्नी- मना रहे हो तुम मुझे?
पति- अरे नहीं रे पगली, मेरी मां कहती है कि
शुभ काम करने से पहले कुछ मीठा खाना चाहिए......
विज्ञापन
Boyfriend girlfriend funny jokes in hindi husband wife desi chutkule devar bhabhi new jokes 2026
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चुटकुले - फोटो : freepik
लड़की- प्यार अंधा होता है
लड़का- आजकल तो जिसके चार-पांच बॉयफ्रेंड हैं
वो भी कहती है कि 'प्यार अंधा होता है'
अरे प्यार अधां नहीं है बहन
तुने प्यार अंधा-धूंध किया है......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed