फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Most Funny Jokes: तुम दारु पियत हो, दामाद का जवाब सुनकर सास की बोलती हो गई बंद

Fri, 13 Feb 2026 10:40 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 13 Feb 2026 10:40 AM IST
सार

Chutkule: हंसने से हम अपने सभी दुख दर्द भूल जाते हैं और प्रसन्न रहते हैं। खुश रहना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने के एक नहीं कई फायदे होते हैं। इससे हम मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

विज्ञापन
Saas damad funny chutkule in hindi pati patni new jokes jija sali viral jokes 2026
फनी जोक्स - फोटो : freepik

Viral Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा भी महसूस करते हैं। हंसने से हम अपने सभी दुख दर्द भूल जाते हैं और प्रसन्न रहते हैं। खुश रहना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने के एक नहीं कई फायदे होते हैं। इससे हम मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आपको सेहतमंद रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 



सास- एक बात पूछें दामाद जी?
दामाद- हां पूछिए
सास- तुम दारु पियत हो कबहु बताये नाही
दामाद- तुम्हार लड़की खून पियत है, तुम बताए थे का.... 


सास- कहते हैं, जहां एक बार धोखा मिल जाए
वहां दोबारा नहीं जाना चाहिए
दामाद- क्या करे सासु मां,
अब ससुराल तो जाना ही पड़ता है.....

Saas damad funny chutkule in hindi pati patni new jokes jija sali viral jokes 2026
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
ट्रेन में लड़की एक लड़के से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं?
लड़का- हां हां बिलकुल, अपनी ही सीट समझो
लड़की- क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं?
लड़का- हां हां जरुर
लड़की- अगला स्टेशन कौन सा है भैया?
लड़का- मेरे दिमाग में कोई GPS नहीं लगा है,
जल्दी से सीट खाली करो, मुझे नींद आ रही है.....
Saas damad funny chutkule in hindi pati patni new jokes jija sali viral jokes 2026
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
पप्पू एक बाबा के पास जाता है
पप्पू  चलते-चलते यूं ही रुक जाता हूं मैं,
क्या यही प्यार है?
बाबा- नहीं भईया ये तो कमजोरी है,
तुम च्यवनप्राश खाया करो....


आज के मजेदार जोक्स: पत्नी के गुस्सा करने पर पति ने कही ऐसी बात, पढ़कर खूब हंसेंगे आप


Jokes In Hindi: मैं तीर्थ यात्रा पर जा रहा हूं, पप्पू की बात सुनकर पिता की बोलती हो गई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
Saas damad funny chutkule in hindi pati patni new jokes jija sali viral jokes 2026
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
चिंटू अपनी मां को डॉक्टर के पास लेकर गया
डॉक्टर- आपकी मां के दो टेस्ट होने हैं
चिंटू जोर-जोर से रोने लगा
डॉक्टर- क्या हुआ तुम क्यों रो रहे हो?
चिंटू- क्योंकि मेरी मां अनपढ़ है, डॉक्टर साहब.....


पप्पू (डॉक्टर से)- आप मेरी शराब छुड़वा सकते हो, क्या?
डॉक्टर- हां क्यों नहीं
पप्पू- पुलिस ने मेरी 20 बोतल पकड़ी है, प्लीज छुड़वा दो.....
विज्ञापन
Saas damad funny chutkule in hindi pati patni new jokes jija sali viral jokes 2026
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
दुकानदार- बताइए जनाब क्या चाहिए? 
पप्पू- अपनी होने वाली बीवी के कुत्ते के लिए केक चाहिए
दुकानदार- यहीं खाओगे या पैक कर दूं......

 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed