फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: पिता ने बेटे से पूछा- तुम पढ़ाई पर ध्यान क्यों नहीं देते? मिला ये मजेदार जवाब, पढ़िए ऐसे ही धमाकेदार चुटकुले

Sun, 12 Dec 2021 03:16 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 12 Dec 2021 03:16 PM IST
विज्ञापन
best Funny Jokes in hindi father son majedar chutkule in hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock

हमेशा हंसने और खुश रहने वाला व्यक्ति हर किसी की पहली पंसद होता है। हर कोई ऐसे व्यक्ति से दोस्ती करना चाहता है जो किसी भी टेंशन से बड़े बिंदास तरीके से निपटे। ऑफिस हो या घर, हंसने वाला व्यक्ति हर जगह लोकप्रिय होता है। हंसने मुस्कुराने के लिए भी किसी वजह की जरूरत नहीं होती। जब भी मौका मिले खुल कर हंसना चाहिए, क्योंकि आपके ठहाकों में आपकी खुशहाली और अच्छी सेहत का राज छिपा हुआ है। सोशल मीडिया पर अक्सर मजेदार जोक्स वायरल होते रहते हैं जो हंसने में लोगों की मदद करते हैं। इनमें से ही कुछ मजेदार जोक्स निकाल कर हम लाए हैं आपके लिए, तो इन्हें पढ़िए और ठहाके लगाते रहिए... 



पिता- तुम पढ़ाई पर ध्यान क्यों नहीं देते?
चिंटू- क्योंकि पढ़ाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है।
पिता- अच्छा, कौन सी हैं वो दो वजहें, जरा बताओ तो?
पिता- या तो डर से या शौक से, मैं बिना वजह कोई शौक रखता नहीं और डरता तो मैं किसी के बाप से भी नहीं... 

best Funny Jokes in hindi father son majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पप्पू केले खरीदने गया
पप्पू-एक केला कितने का है भाई ?
दुकानवाला-दस रूपये का है
पप्पू-चार रूपये में दे दो
दुकानवाला-चार रूपये में छिलका दूंगा
पप्पू- ये ले छह रूपये सिर्फ केला दो, छिलका तू रख ले... 

best Funny Jokes in hindi father son majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

बच्चा दादी के पास आया और बोला
दादी माँ आप टे…. बोल कर दिखाओ
दादी- टे…
बच्चा- फिर से बोलो टे..
कितना बढिया बोलती हैं, आप मम्मी को
क्यों नहीं सुना देतीं !!
दादी- क्या मतलब तेरी मम्मी को क्यों सुनाऊँ?
वह अपनीं सहेलियों से कह रही थीं,
इसकी दादी पता नहीं कब टे….बोलेंगी... 

विज्ञापन
विज्ञापन
best Funny Jokes in hindi father son majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

भिखारी- कुछ खाने को दे दो
लड़की – टमाटर खाओ
भिखारी – रोटी दे दो.
लड़की – टमाटर खाओ
भिखारी- अच्छा लाओ टमाटर ही दे दो
लड़की की मा – अरे तुम जाओ बाबा …ये तोतली है…
कह रही है .. कमाकर खाओ…

विज्ञापन
best Funny Jokes in hindi father son majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

एक गरीब आदमी बोला- ऐसी जिंदगी से तो मौत अच्छी..!
अचानक यमदूत आया और
बोला - तुम्हारी जान लेने
आया हूं..?
आदमी बोला- लो अब
गरीब आदमी मजाक भी
नहीं कर सकता..?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed