जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: जब पति अपनी पत्नी से कहने लगा कि वह दोबारा शादी करेगा..., पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
पिता (बेटे से) - देखो बेटे, जुआ नहीं खेलते। यह ऐसी आदत
है कि यदि इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे, परसों जीतोगे
तो उससे अगले दिन हार जाओगे।
बेटा - बस पिताजी! मैं समझ गया, आगे से मैं एक दिन
छोड़कर खेला करूंगा।
पप्पू - बचपन में, मैं चौथी कक्षा में पढ़ता था तो एक
एक बार स्कूल ट्रिप के दौरान मैं कुतुब मीनार से गिर गया था।
गप्पू - ओ तेरी... अच्छा फिर क्या हुआ? तू मर गया था या
बच गया था?
पप्पू - अबे गधे, मुझे क्या पता, बचपन की सारी बातें कहां
याद रहती हैं।
शाम को पति के घर आते ही पत्नी ने किच-किच शुरू कर दी।
परेशान पति - अरे यार दिनभर का थका-हारा आया हूं।
पहले फ्रेश तो होने दो।
पत्नी - मैं भी तो दिनभर अकेली थी,
तो मैं भी फ्रेश ही हो रही हूं।
पत्नी की बातें और पंडित की कथा एक जैसी होती हैं।
समझ भले ही कुछ न आए पर ध्यान लगाकर सुनने का नाटक
जरूर करना पड़ता है।