फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिरसा: गलियों से होकर बिजली मंत्री के आवास पहुंचीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पुलिसकर्मियों ने भागकर बनाया सुरक्षा घेरा

Tue, 18 Jan 2022 08:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Jan 2022 08:41 PM IST
सार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं नारेबाजी करते हुए विधायक गोपाल कांडा के घर का घेराव करने की बात कहते हुए आगे बढ़ गईं। इसके बाद अचानक से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साथ लगती गली से भागकर बिजली मंत्री के आवास के सामने पहुंच गईं।

विज्ञापन
Anganwadi workers demonstrated outside the residence of Power Minister in Sirsa of Haryana
बिजली मंत्री के आवास पहुंचीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मांगों को लेकर धरने पर बैठीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं मंगलवार को पुलिस को चकमा देकर गलियों से होते हुए हरियाणा के सिरसा में बिजली मंत्री रणजीत सिंह के आवास के समक्ष तक पहुंच गईं। यह देखकर पुलिस कर्मचारियों होश फाख्ता हो गए। अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए डीएसपी समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने भागकर बिजली मंत्री आवास के बाहर सुरक्षा कवच बनाया और कायकर्ताओं को रोक लिया। इस दौरान भगदड़ में कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चोटें भी आईं। कार्यकर्ताओं का आरोप है उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे उन्हें चोटें लगीं। शाम चार बजे तक कार्यकर्ताओं ने मंत्री के आवास के बाहर धरना दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम जयवीर यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मांगों के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। 


मांगों के निस्तारण के लिए लघु सचिवालय के बाहर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। दोपहर एक बजे के बाद कार्यकर्ता व सहायिकाएं धरनास्थल से बरनाला रोड की ओर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आवास की ओर रवाना हुईं। कार्यकर्ताओं को भूमण शाह चौक की ओर आते देखकर पुलिस कर्मचारियों ने रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी। यह देखकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं नारेबाजी करते हुए विधायक गोपाल कांडा के घर का घेराव करने की बात कहते हुए आगे बढ़ गईं। इसके बाद अचानक से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साथ लगती गली से भागकर बिजली मंत्री के आवास के सामने पहुंच गईं।

Anganwadi workers demonstrated outside the residence of Power Minister in Sirsa of Haryana
सुरक्षा घेरा बनाने के लिए मंत्री आवास की ओर भागकर जाते डीएसपी आर्यन चौधरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यह देखकर पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए महिला पुलिस कर्मी भी उनके पीछे दौड़ीं। काफी मशक्कत के बाद डीएसपी आर्यन चौधरी व अन्य थाना प्रभारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को रोकने के लिए बिजली मंत्री के आवास के समक्ष बैरिकेड लगवाए। हालांकि इस दौरान भगदड़ मच गई और कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मंत्री आवास के समक्ष धरना देते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। करीब तीन घंटे प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम जयवीर यादव ने उन्हें समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया। एसडीएम जयवीर यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बुधवार को 11 बजे बैठक के लिए अपने कार्यालय बुलाया है।

Anganwadi workers demonstrated outside the residence of Power Minister in Sirsa of Haryana
मंत्री आवास की ओर प्रदर्शन करने जाती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चकमा देकर पहुंचीं बिजली मंत्री के आवास 
कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन को दोपहर तक मंत्री आवास के घेराव की कोई सूचना नहीं दी थी। ऐसे में पुलिस कर्मी भी सचेत नहीं थे। दोपहर एक बजे कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए धरनास्थल से चलीं और भूमण शाह चौक की ओर जाने लगी तो प्रशासन को मंत्री आवास के घेराव की जानकारी हो सकी। हालांकि तब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं शहीद भगत सिंह स्टेडियम पार कर चुकी थीं। ऐसे में पुलिस कर्मियों ने भागकर भूमण शाह पर बैरिकेड लगाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए डीएसपी आर्यन चौधरी को आकर खासी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anganwadi workers demonstrated outside the residence of Power Minister in Sirsa of Haryana
मंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हमें रोकने के लिए लाठी मारी, माफी मांगे प्रशासन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं शकुंतला जागलान व अन्य ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्हें रोकने के लिए लाठचार्ज किया गया। इसमें कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घायल हो गईं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रशासन माफी मांगे अन्यथा धरना जारी रहेगा। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि रोकने की कोशिश में मची भगदड़ में कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। लाठीचार्ज नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
Anganwadi workers demonstrated outside the residence of Power Minister in Sirsa of Haryana
बैरिकेडिंग करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बिजली मंत्री आवास की तरफ जाने से रोकने के लिए पुलिस की ओर से पर्याप्त प्रबंध किए गए थे। आवास के समक्ष सुरक्षा घेरा बनाकर वर्कर्स को बाहर रोका गया था। किसी भी वर्कर पर पुलिस की ओर से लाठी नहीं चलाई गई। - आर्यन चौधरी, डीएसपी हेड क्वार्टर, सिरसा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed