फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी दिवस: बॉलीवुड में तड़का लगा हिंदी में रच-बस रही हरियाणवी, इन्होंने फिल्मों में स्थापित की हरियाणवी हिंदी

Thu, 14 Sep 2023 02:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह योगेश नारायण दीक्षित, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
योगेश नारायण दीक्षित, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Sep 2023 02:05 AM IST
सार

इसका श्रेय बॉलीवुड फिल्म दबंग की सफलता को देते हैं, लेकिन  स्टेज पर हरियाणवी बोली से हिंदी प्रशंसक जुटाने का बहुत बड़ा काम सपना चौधरी ने भी किया है। 

विज्ञापन
Hindi Diwas: Haryanvi is becoming famous in Hindi Language
जयदीप अहलावत, रणदीप हुड्डा, अंजवी हुड्डा, यशपाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

थिरकने को मजबूर करते गानों और कड़क डॉयलाग में हरियाणवी बोली के शब्दों ने अपनी हिंदी पर अलग रंग चढ़ा दिया है। आलम यह है कि हिंदी सिनेमा में जब तक हरियाणवी बोली के शब्दों का तड़का न लगे तब तक नए दर्शकों को मजा नहीं आता। बॉलीवुड में धूम मचा हरियाणवी बोली के शब्द हिंदी में रच बस गए हैं, हिंदी को और समृद्ध कर रहे हैं।



रोचक तो यह है कि रोहतक, झज्जर, सोनीपत, जींद, हिसार से जो हरियाणवी शब्द बोलचाल की भाषा से दूर होते चले जा रहे थे, वही बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में छा गए हैं। धाकड़, चौधर और छोरियां तो हिंदी के मूल शब्दों की तरह इस्तेमाल होने लगे हैं। जानकार इसका श्रेय बॉलीवुड फिल्म दबंग की सफलता को देते हैं, लेकिन  स्टेज पर हरियाणवी बोली से हिंदी प्रशंसक जुटाने का बहुत बड़ा काम सपना चौधरी ने भी किया है। 

Hindi Diwas: Haryanvi is becoming famous in Hindi Language
अमर उजाला कार्यालय पहुंचे अभिनेता यशपाल शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फिल्में और सीरियल हो रहे हिट
चरित्र अभिनेता यशपाल शर्मा ने ‘दादा लख्मीचंद’ पर फिल्म बनाकर बॉलीवुड में हरियाणवी हिंदी के लिए नए रास्ते खोले। नतीजा है कि एक चर्चित ऐप पर अंजवी हुड्डा की वेब सीरीज ‘ओपरी हवा’ काफी लोकप्रिय हो रही है। जतिन शर्मा की फिल्म मोमाकू भी इस कड़ी में खड़ी है।

Hindi Diwas: Haryanvi is becoming famous in Hindi Language
अंजवी हुड्डा - फोटो : अमर उजाला
हिंदी में हरियाणवी शब्द आम हो रहे
हरियाणवी फिल्मों, सीरियल और मंचों की चर्चित अभिनेत्री अंजवी हुड्डा कहती हैं कि बॉलीवुड में हिंदी तो सब बोलते हैं। लेकिन, मुंबई में हमसे मिलते ही बड़े नाम वाले निर्देशक भी कह उठते हैं, ‘हरियाणे सै है के।’ वह बताती हैं कि हिंदी फिल्मों में जय बजरंगबली भी हरियाणवी अंदाज में बोला जाता है। हिंदी में हरियाणवी के तड़के ने फिल्मों में मनोरंजन बढ़ाया है और हरियाणवी कलाकारों के लिए अवसर भी। अंजवी कहती हैं कि स्थानीय बोलियों से हिंदी समृद्ध हो रही है, जिसका स्वागत होना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Diwas: Haryanvi is becoming famous in Hindi Language
जयदीप अहलावत - फोटो : social media

हरियाणवी बोली के कठिन शब्द हिंदी ने आत्मसात किए
ओछा, बंटा, काली, मांचुंगी, बटुआ जैसे शब्द तेज रफ्तार गानों में खूब प्रयोग हो रहे हैं। हरियाणवी बोली में इसके गूढ़ मायने हैं, लेकिन गुनगुनाने वाले तो इन्हें में प्रचिलित शब्द की तरह ही देखने लगे हैं।

विज्ञापन
Hindi Diwas: Haryanvi is becoming famous in Hindi Language
सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में हरियाणवी बोली को दिलाई प्रतिष्ठा
हरियाणवी बोली को बॉलीवुड में प्रतिष्ठा दिलाने में मशहूर निर्माता-निर्देशक स्वर्गीय सतीश कौशिक का खास योगदान है। उन्होंने हरियाणवी बोली में ‘म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के’ फिल्म बनाकर बॉलीवुड को उन शब्दों से परिचित करा दिया जो बाद की हिंदी फिल्मों में खूब इस्तेमाल हुए। काली, माचूंगी जैसे शब्दों के इस्तेमाल से गाने हिट हो रहे हैं और हिंदी समृद्ध हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed