फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himani Murder: 'ना अफेयर... ना शादी का दबाव, सिर्फ दोस्त थे'; कांग्रेस नेता हिमानी हत्याकांड में नया मोड़

Tue, 04 Mar 2025 09:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 Mar 2025 09:55 AM IST
सार

Congress Leader Himani Narwal News: हिमानी की हत्या करने वाले सचिन ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया, उससे पुलिस को संदेह है कि हिमानी को ठिकाने लगाने के लिए उसने पहले से ही साजिश रच रखी थी।

विज्ञापन
Congress Leader Himani Murder Case Update DGP KK Rao Statement Know Details in Hindi
himani narwal murder - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है। पुलिस महानिदेशक केके राव के बयान से पूरी कहानी ही पलट गई है। हिमानी और सचिन के बीच सिर्फ दोस्ती थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग नहीं था। कातिल सचिन हिमानी के घर आता था, यह बात परिवार को भी पता थी। उधर, शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि कातिल सचिन ने अचानक हत्याकांड को अंजाम नहीं दिया, उसने हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पहले से ही साजिश रच ली थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सचिन को तीन दिन की रिमांड पर लिया हुआ है। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। 

 
Congress Leader Himani Murder Case Update DGP KK Rao Statement Know Details in Hindi
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो - फोटो : Facebook@Himani Narwal II
'वह किसी कार्यक्रम में जाएगी...'
हत्यारोपी सचिन ने जिस तरह वारदात को अंजाम दिया था, उससे पुलिस को संदेह है कि हिमानी को ठिकाने लगाने के लिए उसने पहले से ही साजिश रच रखी थी। 27 फरवरी की रात को वह हिमानी के घर पर रुका था, जबकि इससे पहले ही हिमानी से उनकी मां को कॉल कराया था कि वह किसी कार्यक्रम में जाएगी और समय मिलेगा तो वह कॉल कर लेगी।
Congress Leader Himani Murder Case Update DGP KK Rao Statement Know Details in Hindi
हिमानी के शव का पोस्टमार्टम के बाद विलाप करतीं सविता की मां - फोटो : अमर उजाला
27 फरवरी की शाम 4 बजे तक हिमानी के साथ थी मां
इससे अंदेशा है कि सचिन ने पहले से ही साजिश रच रखी थी। हिमानी की मां सविता ने बताया कि वह 27 फरवरी की शाम 4 बजे तक विजय नगर स्थित घर पर बेटी के साथ थी। जब रात को दिल्ली स्थित घर पहुंची तो हिमानी से बात हुई थी। उसने 28 फरवरी को कार्यक्रम बताया था और उसमें व्यस्त रहने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Congress Leader Himani Murder Case Update DGP KK Rao Statement Know Details in Hindi
हिमानी नरवाल की फाइल फोटो - फोटो : Facebook@Himani Narwal II
हिमानी और सचिन घर से कहीं बाहर गए ही नहीं थे। पुलिस को अंदेशा है कि सचिन की पहले ही ऐसी साजिश रही होगी, इसलिए भूमिका तैयार कर ली थी। हालांकि, हत्यारोपी को पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही परत दर परत खुलासा होगा। 
 
विज्ञापन
Congress Leader Himani Murder Case Update DGP KK Rao Statement Know Details in Hindi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सचिन - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर चल रहे दावे को एडीजी ने नकारा 
पुलिस महानिदेशक केके राव ने प्रेसवार्ता में बताया कि सचिन पर हिमानी ने शादी का कोई दबाव नहीं दिया था। इसके अलावा उनका कोई प्रेम प्रसंग भी नहीं था। वह केवल दोस्त थे और उनका विवाद हुआ था, इसके बाद हत्या को अंजाम दिया। आरोपी का छह-सात माह से घर पर आना जाना था और घटना से एक दिन पूर्व भी वह हिमानी के घर पर ही रुका था। केवल वह दोनों ही घर पर थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed