{"_id":"672064404b8f94526f070eb0","slug":"blast-in-passenger-train-several-explosions-in-a-moving-train-a-stampede-broke-out-as-soon-as-chain-was-pulled-2024-10-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Blast In Train: चलती ट्रेन में एक के बाद एक हुए कई धमाके... चेन खींचते ही मची भगदड़; चिल्लाती रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Blast In Train: चलती ट्रेन में एक के बाद एक हुए कई धमाके... चेन खींचते ही मची भगदड़; चिल्लाती रहीं महिलाएं
Tue, 29 Oct 2024 11:06 AM IST
शाहरुख खान
विकास सैनी, अमर उजाला, रोहतक
विकास सैनी, अमर उजाला, रोहतक
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:06 AM IST
सार
जींद से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में विस्फोट हो गया। बोगी में आग लगने से चार यात्री झुलस गए। सांपला स्टेशन के आउटर में यह घटना हुई।
विज्ञापन
Blast In passenger Train
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन सोमवार शाम 4 बजे सांपला से निकली ही थी कि ट्रेन की बीच वाली बोगी में अचानक धमाके होने लगे। चलती ट्रेन में एक के बाद एक हुए धमाकों से दहशत फैल गई। महिलाएं चीख पड़ीं। बचाव में कुछ लोगों ने ट्रेन की चेन खींच दी।
Explosion in passenger train
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन में सुनाई दी महिलाओं की चीख
सांपला निवासी सोनू ने कहा कि ट्रेन सांपला से चली ही थी कि आउटर के पास उसमें आग लग गई। इससे पहले महिलाओं की चींख सुनाई दी थी। ट्रेन के बीच की बोगी में पटाखा बम के धमाके सुनाई दिए थे। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। ट्रेन में लगी आग व भगदड़ के चलते पांच से छह लोगों को हलकी चोटें आईं। गनीमत रही किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई। यह हादसा महिला बोगी में हुआ है। यहां कुछ ही महिलाएं मौजूद थीं। इसके अलावा पुलिस का जवान या रेलवे कर्मचारी या अधिकारी कोई नहीं था।

बोगी में लगी आग पर काबू
हादसे की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इन गाड़ियों के कर्मचारियों ने बोगी में लगी आग पर काबू पाया। हादसे के चलते लोग ट्रेन से उतर पैदल ही अपने गंतव्य की ओर बढ़ गए। सिर पर सामान उठाकर लोग पटरियों के बीच आगे बढ़े। किसी ने अपने परिजनों को बुलाया तो किसी ने बस या निजी वाहन की शरण ली।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए मौके से साक्ष्य
ट्रेन में धमाकों की सूचना रेलवे विभाग को दी गई। इसके बाद दिल्ली मुख्यालय से विशेषज्ञों की टीम मौके पर भेजी गई। फॉरेंसिक विशेषज्ञों की इस टीम ने मौके का मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया व तथ्य जुटाए। वहां से टीम को कुछ विस्फोटक मिले हैं। इनके साक्ष्य जांच के लिए लैब भिजवाए जाएंगे। रोहतक से डॉग स्क्वॉड व बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा। हिसार से डीएसपी रेलवे भी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने खुद मौके पर करीब एक घंटे छानबीन की।

जांच में मिले पिस्तौल सरीखे टुकड़े
रेलवे विभाग के डीएसपी ने मौके पर छानबीन की तो मौके पर विस्फोटक पदार्थ के अवशेष मिलने की बात सामने आई। इसके अलावा पिस्तौलनुमा कुछ संदिग्ध चीजें भी मिली हैं। हालांकि इनके बच्चों की खिलौना गन होने का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल जीआरपी व आरपीएफ की दिल्ली व रोहतक की टीम जांच में जुटी हुई है।
बम निरोधक दस्ते ने जांची स्टेशन की सुरक्षा
त्योहारी सीजन को लेकर सोमवार को रेलवे जंक्शन पर रोहतक से आई बन निरोधक टीम ने सुरक्षा व्यवस्था जांची। सब इंस्पेक्टर नरेंद्र के नेतृत्व में पहुंची टीम ने ट्रेनों की जांच का अभियान चलाया।