तीन मासूम बच्चियों और खुद के बेटे की हत्या करने की आरोपी पूनम पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने पूनम के खिलाफ अलग-अलग थानों में तीन प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। अब पुलिस सभी प्रकरणों की तफ्तीश में जुट गई है। जिसमें सभी घटनाओं की सभी कड़ियों को जोड़कर तफ्तीश को आगे बढ़ाया जा रहा है। सीबीआई की तर्ज पर अधिक से अधिक लोगों के बयान और परिजनों की गवाही इस केस को मजबूत बनाएगी। उधर, अपराध पर काम करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं का भी यही माना है कि इस तरह के मामले में आरोपी के बयान के साथ-साथ वैज्ञानिक तरीके से जुटाए गए साक्ष्य सजा के लिए अहम होंगे।
Psycho Killer Poonam: पूनम को सजा दिलाना होगा मुश्किल? जानें क्या बोले अधिवक्ता; CBI की तर्ज पर चल रही तफ्तीश
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 07 Dec 2025 05:53 AM IST
सार
इसराना में हुई विधि की हत्या और बाकी हत्याओं की एक-एक कड़ी को जोड़कर पुलिस तफ्तीश करने में जुटी है। मृत बच्चों के परिजनों के बयान पुलिस ने दर्ज किए हैं। पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन