हरियाणा में चार बच्चों की हत्या करने वाली पूनम को लेकर जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त मृत विधि के दादा पाल सिंह ने कहा, पूनम बहुत चालाक है। चार हत्याओं के बाद भी उसके माथे पर शिकन तक नहीं दिखी। उसने सिर्फ इतना कहा, मेरे से कुछ गलती हो गई है। उसने चार मासूमों को पानी में डुबोकर मारा। हर हत्या के बाद उसने इसे हादसा दिखाने की कोशिश की। परिवार कभी शक भी नहीं कर पाया कि यह काम घर की ही एक महिला कर रही है। विधि के दादा पाल सिंह ने कहा, उन्हें नहीं लगता कि बच्चों की हत्याओं में तांत्रिक का कोई लेना-देना होगा। पुलिस जांच में भी कोई तांत्रिक कनेक्शन सामने नहीं आया है।
2 of 14
पूनम की मां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, पूनम की तंत्र-मंत्र की कहानी से नया मोड़ आ गया है। पूनम का मां और उसके पति ने अपनी-अपनी बातें रखी हैं। पूनम के साइको किलर होने का पता चलने पर उसकी मां सुनीता सदमे में है। आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। कई बार तबीयत बिगड़ चुकी। बेहोश भी हो चुकी हैं। उनका कहना है कि सपने में भी नहीं सोचा था कि बेटी के नाम के साथ इतना बड़ा अपराध जुड़ेगा।
3 of 14
सिवाह गांव में आरोपी पूनम और मृतक जिया के घर आमने सामने
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले सामान्य थी पूनम
शादी से पहले वह बिल्कुल सामान्य थी लेकिन शादी के बाद एकदम से बदल गई। वह खुद पर पड़ोस के मर चुके युवक का साया बताती थी। ससुराल वाले उसे एक तांत्रिक के पास भी ले गए थे लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया।
4 of 14
पति नवीन के साथ शादी के जोड़े में पूनम
- फोटो : स्रोत परिजन
पढ़ाई में तेज थी पूनम
पानीपत के सिवाह गांव में पूमन का मायका है। सुनीता ने बताया कि पूनम पढ़ाई में तेज थी। उसने गांव के देवीलाल कन्या कालेज से बीए किया था। इसके बाद करनाल के राजकीय कालेज से राजनीति शास्त्र में एमए किया। वह शिक्षक बनना चाहती थी।
5 of 14
साइको किलर पूनम
- फोटो : संवाद
इसके लिए उसने समालखा के मनाना गांव के देवीलाल कालेज से बीएड की पढ़ाई की। वह बीएड में प्रथम श्रेणी में पास हुई थी। सुनीता ने बताया कि उनके तीन बच्चों में पूनम सबसे बड़ी है। उससे छोटे उसके दो भाई हैं।