अधिक शराब पीने से इनकार करने पर दोस्त की गमछे से गला घोंटकर हत्या की। सबूत खत्म करने के इरादे से दो और दोस्तों को भी मार डाला। 10 घंटे में तीन हत्या कीं। अपना गुनाह कुबूलते हुए यह खुलासा गांव नारा निवासी आशु ने किया है। चार दिन का रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
2 of 4
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आशु।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एएसपी विजय सिंह ने बताया कि 11 जून की रात आशु और उसी के गांव के राकेश (26), सोनू उर्फ फौजी (26) के अलावा गांव भालसी निवासी मोनू (27) ने मतलौडा स्थित ठेके के पास बैठकर शराब पी। कुछ देर बाद मोनू वहां से चला गया। सोनू ने भी और शराब पीने से इनकार किया तो आशु का उसके साथ झगड़ा हो गया।
3 of 4
सोनू की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आशु और राकेश ने गमछे से गला घोंटकर सोनू की हत्या कर दी और शव ठेके के पीछे फेंक दिया। मोनू दोबारा लौटकर आया और सोनू के बारे में पूछने लगा। आशु को शक हुआ कि मोनू ने उसे हत्या करते देख लिया है। आशु और राकेश शराब पिलाने के बहाने मोनू को पानीपत स्थित असंध नाके के पास ले गए। यहां मोनू की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव शनि मंदिर के पास नहर में फेंक दिया।
4 of 4
पत्रकार वार्ता में जानकारी देते एएसपी विजय सिंह।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद आशु ने दोनों हत्याओं में साथ देने वाले राकेश को भी रास्ते से हटाने की साजिश रची, ताकि उसके गुनाह का कोई चश्मदीद न रहे। आशु ने राकेश को हरिद्वार घुमाकर लाने की बात कही। दोनों हरिद्वार के लिए निकले और यूपी के मुजफ्फरनगर के गांव तितावी के एक खेत में बैठकर शराब पीने लगे। राकेश को जब नशा हो गया तो आशु ने गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।