फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सात लोगों ने दी जान: कार में बर्तन... कपड़े और खाने के साथ मिला ये सामान, उत्तराखंड कनेक्शन; पहेली बनी खुदकुशी

Tue, 27 May 2025 10:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला
अमर उजाला नेटवर्क, पंचकूला Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 27 May 2025 10:30 AM IST
विज्ञापन
Panchkula Seven people committed suicide Papers were found in car along with utensils clothes and food
panchkula suicide - फोटो : संवाद
पंचकूला के सेक्टर-27 में सोमवार की रात सवा 10 बजे एक कार में सात लोगों की आत्महत्या की घटना पहेली बन गई है। पुलिस की छह टीमें मामले की जांच में जुट गई हैं। डीसीपी ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम, क्राइम ब्रांच सेक्टर-26, क्राइम ब्रांच सेक्टर-19, चंडीमंदिर थाना पुलिस, डिटेक्टिव स्टाफ सहित आसपास की पुलिस को लगाया है। पुलिस की एक टीम को जांच के लिए देहरादून रवाना किया गया है। 
Panchkula Seven people committed suicide Papers were found in car along with utensils clothes and food
परिवार के सदस्य को बचाने की कोशिश करते डॉक्टर - फोटो : संवाद
फॉरेंसिक टीम को ओजस अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर खड़ी मृतकों की गाड़ी से बर्तन, कपड़े, खाना, मोबाइल फोन सहित कुछ कागजात हाथ लगे हैं। पुलिस को मौके से दो सुसाइड नोट भी मिले हैं। हालांकि, सुसाइड नोट में मृतक परिवार ने क्या लिखा है, इसका खुलासा पुलिस ने अभी नहीं किया है। 

 
Panchkula Seven people committed suicide Papers were found in car along with utensils clothes and food
घटनास्थल पर जांच करती टीम - फोटो : संवाद
सूत्रों के मुताबिक, बस इतना ही पता चला पाया है कि एक सुसाइड नोट में लिखा है... मैं नहीं चाहता कि मेरे बाद मेरे बच्चों को परेशान किया जाए। वहीं, मौके पर मौजूद डीसीपी अमित दहिया, एसीपी अरविंद कंबोज सहित पुलिस की तमाम टीमें मौके से मिले मोबाइल फोन को भी खंगाल रही हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Panchkula Seven people committed suicide Papers were found in car along with utensils clothes and food
शवों को ले जाते कर्मी - फोटो : संवाद
गाड़ी में मिले बर्तन, कपड़े और बैग की जांच
वहीं, सेक्टर-27 से होते हुए इतने सामान के साथ परिवार कहां जा रहा था, इसका पता नहीं चल पाया है। मृतक प्रवीन मित्तल और उसके पिता देशराज मित्तल की गाड़ी से मिले बर्तन, कपड़े और बैग की जांच के बाद पुलिस कुछ निष्कर्ष नहीं निकाल पाई है। 
विज्ञापन
Panchkula Seven people committed suicide Papers were found in car along with utensils clothes and food
पंचकूला के सेक्टर 27 में खड़ी कार - फोटो : संवाद
किराए के मकान में रहता था परिवार
पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि परिवार सेक्टर-27 से होता हुआ कहीं बाहर जा रहा था या देहरादून से वापस पंचकूला आया था। वहीं, पुलिस मृतक के मोबाइल फोन पर लगातार की गई कॉल को भी खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, परिवार सेक्टर-27 में किराए के मकान में रहता था।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed