फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Concessions were granted on 237 customer accounts without authorization, an internal company investigation has revealed.

Panchkula News: (संशोधित आएगी) कंपनी के सिस्टम का दुरुपयोग कर 1.17 करोड़ की धोखाधड़ी, छह लोगों पर केस

Thu, 29 Oct 2026 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Concessions were granted on 237 customer accounts without authorization, an internal company investigation has revealed.
-237 ग्राहकों के खातों में बिना अनुमति जारी की गईं रियायतें, कंपनी की आंतरिक जांच में हुआ खुलासा
विज्ञापन


-साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, मामले की जांच शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-22 आईटी पार्क स्थित अमेजन डेवलपमेंट सेंटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में एक करोड़ रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कंपनी की अधिकृत प्रतिनिधि रिचा बक्शी की शिकायत पर सेक्टर-20 साइबर क्राइम थाने में छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
शिकायत में वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों पर बाहरी व्यक्ति के साथ मिलकर कंपनी के सिस्टम का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के अनुसार, कथित धोखाधड़ी के दौरान 237 ग्राहक खातों में बिना अनुमति छूट जारी की गई, जिससे करीब 1.17 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। आरोप है कि इसके लिए कर्मचारी दिव्या की लॉगिन आईडी का इस्तेमाल किया गया। इस आईडी से एक बार में एक लाख रुपये तक की छूट जारी करने की सुविधा थी।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक, केशव शर्मा छुट्टी पर होने के बावजूद पूर्व कर्मचारी वरुण के साथ कार्यालय पहुंचा। आरोप है कि वरुण ने अभिषेक मिश्रा के सिक्योरिटी बैज का इस्तेमाल कर प्रवेश किया। कंपनी ने अपने आरोपों के समर्थन में बैज एक्सेस लॉग और सीसीटीवी फुटेज का हवाला दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कॉल रिकॉर्डिंग में साजिश का दावा

कंपनी की आंतरिक जांच के दौरान एक कर्मचारी ने व्हिसलब्लोअर के रूप में सामने आकर कॉल रिकॉर्डिंग सौंपी। शिकायत के अनुसार, रिकॉर्डिंग में अजय कुमार और प्रेम पर कर्मचारी को लॉगिन क्रेडेंशियल्स देने के बदले एक करोड़ रुपये की पेशकश करने का आरोप है। शिकायत में दिव्या को पहले ही 12 से 15 लाख रुपये नकद दिए जाने का दावा भी किया गया है। कंपनी ने प्रेम को नेटवर्क का मुख्य संचालक बताया है। वहीं, केशव शर्मा पर घटना के बाद काम पर नहीं लौटने का आरोप है। शिकायत में अन्य आरोपियों की भूमिका का भी उल्लेख किया गया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed