फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth: सुहागिनों ने अर्घ्य देकर छलनी से किया 'चांद' का दीदार, पूजा कर मांगी पति की दीर्घायु

Wed, 01 Nov 2023 10:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Nov 2023 10:31 PM IST
सार

प्रदेश में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोलह श्रृंगार कर सुहागिनों ने सुबह से व्रत रखा। सुबह भगवान गणेश, शिवजी, माता पार्वती व कार्तिक पूजन के साथ व्रत की शुरुआत की गई।

विज्ञापन
Married women open their fast by looking at the moon In Haryana Punjab and Chandigarh
समालखा में धर्मपत्नी शैली शर्मा को पानी पिलाकर व्रत खुलवाते अध्यापक पति गौरव शर्मा। - फोटो : परिजन

देश सहित हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भी सुहागिनों ने बुधवार को निर्जला रहकर करवा चौथ का व्रत रख पति की लंबी आयु की कामना की। करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाएं सुबह से ही उत्साहित नजर आ रही थी। सुहागिनें दुल्हन की तरह सजी रहीं। हरियाणा में शहर से लेकर गांवों के मंदिरों व धार्मिक स्थलों में सामूहिक कथा का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पहले करवा चौथ की कहानी सुनी व शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना की। रात करीब 8:30 बजे आसमान पर चांद नजर आते ही सुहागिनों ने व्रत का पारण किया।



प्रदेश में करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोलह श्रृंगार कर सुहागिनों ने सुबह से व्रत रखा। सुबह भगवान गणेश, शिवजी, माता पार्वती व कार्तिक पूजन के साथ व्रत की शुरुआत की गई। देर शाम को चांद का दीदार कर विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। शाम को सुहाग का जोड़ा पहनकर और सोलह श्रृंगार कर विशेष पूजा अर्चना की गई। चंद्रमा को अर्घ्य दिया और छलनी की ओट से चांद का दर्शन करने के बाद पति का दीदार कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पति के हाथों से पानी पीकर निर्जला व्रत खोला।

Married women open their fast by looking at the moon In Haryana Punjab and Chandigarh
पानीपत में मॉडल टाउन में आयुषी जुनेजा अपने पति आकाश जुनेजा को देखते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पति ने पत्नी को उपहार स्वरूप जेवर व नए कपड़े दिए। त्योहार को लेकर देर रात तक चहल-पहल बनी रही। साज-श्रृंगार के साथ महिलाओं और दंपतियों में सेल्फी लेने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। दंपतियों ने अपने फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर करवा चौथ की शुभकामनाएं दी।

Married women open their fast by looking at the moon In Haryana Punjab and Chandigarh
सुखना लेक पर चांद को देखने के बाद अपने पति को छलनी से देख कर अपना व्रत खोलती महिला। - फोटो : करुण शर्मा

शाम होते ही शुरू हो गया था चांद का इंतजार
शाम होते ही सुहागिनें चांद निकलने का इंतजार करने लगीं। चांद निकला या नहीं, यह देखने के लिए सुहागिन महिलाएं व बच्चे बार-बार छतों पर आते-जाते नजर आए। देर शाम करीब 8:30 बजे जैसे ही आसमान पर चांद दिखाई दिया, सुहागिनें पूजा की थाली लेकर छतों पर पहुंच गईं और विधि-विधान से पूजा अर्चना कर पति की लंबी आयु की प्रार्थना भगवान से की। इसके बाद पति के दर्शन कर अपना व्रत खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Married women open their fast by looking at the moon In Haryana Punjab and Chandigarh
अध्यापिका गीता चांद को देख पति दिलबाग का दीदार करतीं। पति दीपक टूटेजा का दीदार करती जिम्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत में सामूहिक कथा कर मांगी पति की दीर्घायु
मॉडल टाउन स्थित पार्क में शाम को एकत्रित हुए सुहागिनों ने सामूहिक कथा की। करवा चौथ की पवित्र कथा का श्रवण करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित कर भगवान से पति की दीर्घायु मांगी। गोहाना, गन्नौर व खरखौदा सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर मंदिरों में भी सामूहिक कथा का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
Married women open their fast by looking at the moon In Haryana Punjab and Chandigarh
महेंद्रगढ़ की सबसे शिक्षित सरपंच पूनम पति अभिषेक का दीदार करतीं। दादरी में रमन पत्नी सोनिया संग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

महेंद्रगढ़ में भी चांद का दीदार कर खोला व्रत
महेंद्रगढ़ क्षेत्र में महिलाओं ने करवा चौथ का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया। सुहागिनों ने बुधवार को पति की लंबी आयु की कामना कर निर्जला रहकर करवा चौथ का व्रत किया। पूरे दिन बिना अन्न जल के रहने के बाद रात 8:20 बजे आसमान के चांद का दीदार करने के बाद महिलाओं ने अपने चांद का दीदार कर व्रत खोला। करवाचौथ पर्व को लेकर बाजारों में दिनभर रौनक रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed