फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kurukshetra: खादी कुर्ता पायजामा के पारंपरिक परिधान में राष्ट्रपति से डिग्री लेने पहुंचे NIT विद्यार्थी

Tue, 29 Nov 2022 08:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 29 Nov 2022 08:32 PM IST
सार

राष्ट्रपति ने धान के सीजन में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा कि हरियाणा व पंजाब के किसानों ने अनाज के भंडार भरकर देश के विकास में अहम योगदान दिया है, लेकिन प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या का समाधान एनआईटी जैसे संस्थानों को खोजना चाहिए।

विज्ञापन
NIT students arrived in the traditional dress of Khadi Kurta Pajama to receive degree from the President
कुर्ता पायजामा के पारंपरिक परिधान में मौजूद विद्यार्थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तकनीक का प्रयोग समाज व देश की भलाई के लिए करना चाहिए। ऐसा करने पर समाज व देश भी भरपूर सहयोग देता है। तकनीकी दक्षता हासिल कर निकलने वाले विद्यार्थियों को अपनी कुशलता का प्रयोग देश के विकास में करना चाहिए। विद्यार्थियों को ही नहीं संस्थानों को भी फ्यूचर रेडी रहना चाहिए, क्योंकि आज परिवर्तन का दौर है और नई-नई तकनीक जैसे रोबोटिक्स ऑफ थिंग्स आने वाले समय की नींव बनेगी। यह आह्वान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया। वे मंगलवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र के 18वें डायमंड जुबली दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। विद्यार्थी खादी कुर्ता पायजामा के विशेष पारंपरिक परिधान में थे तो वहीं सभी सीनेटर भारतीय एवं हरियाणवी वेशभूषा पगड़ी पहने थे।



राष्ट्रपति ने धान के सीजन में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा कि हरियाणा व पंजाब के किसानों ने अनाज के भंडार भरकर देश के विकास में अहम योगदान दिया है, लेकिन प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या का समाधान एनआईटी जैसे संस्थानों को खोजना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की योग्यता की पहचान उनके पैकेज से नहीं बल्कि उनके हुनर से होती है।

NIT students arrived in the traditional dress of Khadi Kurta Pajama to receive degree from the President
मंचासीन मुख्यातिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू साथ में राज्यपाल राज्यपाल, मुख्यमंत्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राष्ट्रपति ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं, जिन 2856 विद्यार्थियों ने आज डिग्री ली है, उनमें भी 18 फीसदी बेटियां हैं, लेकिन साइंस, मैथमेटिक्स आदि में भी बेटियों को ओर आगे आना होगा। 

उन्होंने बताया कि अपने जीवन का आरंभ उन्होंने भी एक निजी स्कूल में शिक्षक के तौर पर शुरू किया था और आज उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि वे विद्यार्थियों के बीच एनआईटी जैसे संस्थान में हैं। इस दौरान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि इस संस्थान से निकले इंजीनियर देश व संस्थान का नाम रोशन कर रहे हैं।

उन्होंने आह्वान किया कि तकनीकी दक्षता हासिल करने के बाद देेश के लिए काम करना चाहिए। इस दौरान डॉ. बीवी रमना रेड्डी एवं भारतीय सूचना एवं प्रोद्यौगिकी संस्थान, सोनीपत के निदेशक डॉ. एमएन दोजा  उपस्थित रहे।

NIT students arrived in the traditional dress of Khadi Kurta Pajama to receive degree from the President
मुख्यातिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को श्रीमदभगद्गगीता भेंट करते निदेशक डॉ. बी वी रमना रेड्डी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डिजिटल मोड से दी 2856 विद्यार्थियों को डिग्री 

राष्ट्रपति ने सत्र 2020 एवं 2021 के 2850 विद्यार्थियों को डिजिटल मोड से डिग्री दी, जिसमें बी टेक, एमटेक, पीएचडी, एमबीए तथा एमसीए के सत्र 2020 एवं 2021 के विद्यार्थी शामिल थे। ये विद्यार्थी खादी कुर्ता पायजामा के विशेष पारंपरिक परिधान में थे तो वहीं सभी सीनेटर भारतीय एवं हरियाणवी वेशभूषा पगड़ी पहने थे। संस्थान निदेशक ने रिपोर्ट पढ़ी और बताया कि यह पहला संस्थान है, जिसने डिजिटल मोड से डिग्री देकर ऑनालइन जारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
NIT students arrived in the traditional dress of Khadi Kurta Pajama to receive degree from the President
दीक्षांत समारोह में छात्रा को डिग्री प्रदान करती मुख्यातिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ओवरऑल टॉपर देविका समेत 12 विद्यार्थी सम्मानित 
राष्ट्रपति ने सत्र 2020 के बी टेक टॉपर (ओवरऑल) कंप्यूटर इंजीनियर की देविका जैन, सत्र 20201 की बीटेक टॉपर (ओवरऑल) कंप्यूटर इंजीनियर की कृति सैनी को सम्मानित किया। वहीं इसी दौरान जयेश जैन, कुमार हर्षित, विशाल ठकराल ऋषभ सेठी, अक्षत चतुर्वेदी, विशाल गर्ग, आशुतोष बिश्नोई, उर्वी सिंह, धनंजय बंसल, भरत, कार्तिक गोयल व यश गुप्ता को मेडल देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
NIT students arrived in the traditional dress of Khadi Kurta Pajama to receive degree from the President
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते राज्यपाल और मुख्यमंत्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मरुस्थल से आधुनिक हरियाणा बना : मनोहर
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश गठित हुआ तो उस समय मरुस्थल जैसे हालात थेे। आज आधुनिक हरियाणा है और इस विकास के सफर में एनआईटी संस्थान के इंजीनियरों का अहम योगदान रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने में लगी है। उन्होंने बताया की किस प्रकार शब्द डिजिटल में गीता शब्द शामिल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed