फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DSP Murder: डीएसपी सुरेंद्र सिंह का कुरुक्षेत्र से था गहरा नाता, बेटा कनाडा में, बेटी बंगलूरू में बैंक प्रबंधक

Tue, 19 Jul 2022 10:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Jul 2022 10:55 PM IST
सार

डीएसपी सुरेंद्र सिंह की हत्या से कुरुक्षेत्र पुलिस शोक में है। वह कुरुक्षेत्र के सेक्टर चार में अपने परिवार के साथ लंबे समय से रह रहे थे। वे लंबे समय तक कुरुक्षेत्र में तैनात रहे।

विज्ञापन
DSP Surendra Singh had a deep connection with Kurukshetra
कुरुक्षेत्र के सेक्टर चार स्थित डीएसपी सुरेंद्र का घर। डीएसपी सुरेंद्र सिंह मांजू का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह में डीएसपी सुरेंद्र सिंह मांजू की हत्या की सूचना से जिला पुलिस और सेक्टर-चार में शोक छा गया। सुरेंद्र सिंह लंबे वक्त से कुरुक्षेत्र के सेक्टर चार में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। उनका बेटा सिद्धार्थ कनाडा में है। शादीशुदा बेटी बंगलूरू में एसबीआई में शाखा प्रबंधक हैं। उन्होंने कुरुक्षेत्र में भी अपनी सेवाएं दी थीं। 



सुरेंद्र सिंह मूल रूप से गांव सारंगपुर थाना मंडी आदमपुर (हिसार) के रहने वाले थे। पैतृक गांव सारंगपुर में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना की सूचना मिलते ही उनके छोटे भाई अशोक कुमार पुलिस अधिकारियों के साथ शव लेने के लिए नूंह चले गए। वहीं उनकी पत्नी अपनी देवरानी के साथ गांव सारंगपुर चले गई। डीएसपी सुरेंद्र सिंह की मौत से जिला पुलिस सहित सेक्टर चार में शोक की लहर है। 

DSP Surendra Singh had a deep connection with Kurukshetra
कुरुक्षेत्र के सेक्टर चार स्थित डीएसपी सुरेंद्र का घर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सुरेंद्र सिंह वर्ष 1994 में हरियाणा पुलिस में बतौर एएसआई भर्ती हुए थे। वे वर्ष 2014 तक जिला कुरुक्षेत्र में रहे और एएसआई से निरीक्षक पदोन्नत हुए। उसके बाद उन्होंने जिले में सुरक्षा शाखा प्रभारी, थाना प्रबंधक लाडवा, बाबैन, सीआईए में अपनी सेवाएं दीं। 17 अगस्त 2019 से 23 जून 2020 तक शाहाबाद में बतौर डीएसपी तैनात रहे। वर्तमान में वह जिला नूंह में बतौर डीएसपी अपनी सेवाएं दे रहे थे। 

DSP Surendra Singh had a deep connection with Kurukshetra
मौके पर पड़ा डीएसपी का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

कोऑपरेटिव बैंक में कार्यरत अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उनके बड़े भाई को डंपर ने टक्कर मार दी है, जिससे उनके काफी चोट आई हैं। सुबह आठ बजे उनसे फोन पर बातचीत हुई थी। काफी देर तक पारिवारिक बातें चलती रही। इसी साल उनको सेवानिवृत्त होना था। 

बहुचर्चित स्वीटी हत्याकांड की छानबीन में रहे शामिल 
साल 2011 में हुए बहुचर्चित स्वीटी हत्याकांड में सुरेंद्र सिंह ने भी छानबीन की थी। उस समय सुरेंद्र सिंह डिटेक्टिव स्टाफ के प्रभारी थे। इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए सुरेंद्र सिंह ने बेहतरीन काम किया था।

विधायक सुभाष सुधा ने किया शोक व्यक्त
विधायक सुभाष सुधा ने डीएसपी सुरेंद्र सिंह मांजू के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने कुरुक्षेत्र में काफी समय तक अपनी सेवाएं दी है। जिले में रहते हुए डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने सराहनीय कार्य किया, लेकिन मंगलवार को जैसे ही उनके निधन का समाचार मिला तो पूरा कुरुक्षेत्र उनके दुख में डूब गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। सरकार की तरफ से परिजनों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस दुख की घड़ी में सरकार परिजनों के साथ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
DSP Surendra Singh had a deep connection with Kurukshetra
अशोक अरोड़ा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त : अशोक अरोड़ा
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने मंगलवार को आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सरेआम आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। डीएसपी सुरेंद्र मांजू पर मेवात में डंपर चढ़ा कर हत्या करने की घटना निंदनीय है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजें। 

अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से वार्ता में अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज प्रदेश में अपराधी बेखौफ है। जनता खौफ में जी रही है। आज न आम आदमी सुरक्षित है, न विधायक और न ही पुलिस सुरक्षित है। आज विधायकों, डॉक्टरों व व्यापारियों से रंगदारी मांगी जा रही हैं। कानून व्यवस्था के प्रति सरकार की अनदेखी के चलते हरियाणा में आज ऐसे हालात बन गए हैं। 

विज्ञापन
DSP Surendra Singh had a deep connection with Kurukshetra
डीएसपी सुरेंद्र बिश्नोई - फोटो : फाइल

पूर्व मंत्री ने कहा कि गठबंधन सरकार को जवाब देना चाहिए कि बार-बार मांग उठने के बावजूद खनन माफिया पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है। मांग है कि इस मामले में शामिल आरोपियों की सिटिंग जज से जांच कराई जाए। प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज स्थापित करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन इस कार्य में सरकार नाकाम साबित हुई है। 

उन्होंने कहा धर्मनगरी के लाडवा में एक आईलेट्स सेंटर पर गोलियां बरसाई गईं। इससे क्षेत्र के लोगों में खौफ है। कुरुक्षेत्र में बीच बाजार दुकान में आग लगा दी जाती है। आरोपी अभी तक फरार हैं। असंध में एक डॉक्टर के क्लीनिक पर गोलियां बरसा दी जाती हैं। सरकार कानून व्यवस्था दुरुस्त करने पर ध्यान देना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed