फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryana: कैथल के आरोपी गुरमेल की जेल में हुई थी लॉरेंस गैंग के गुर्गों से मुलाकात, पहले ही दर्ज हैं तीन केस

Mon, 14 Oct 2024 11:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Oct 2024 11:03 PM IST
सार

फरार चल रहा पंजाब निवासी आरोपी जीशान भी कैथल जेल में रहा था। वहीं आरोपी गुरमेल पर पहले ही तीन केस दर्ज हैं। मर्डर के बाद मोबाइल मिलने और मारपीट का दर्ज केस है। आरोपी गुरमेल से जेल में मोबाइल पकड़ा गया था। हरियाणा पुलिस भी मुंबई पुलिस का सहयोग करने जुटी में है।

विज्ञापन
Haryana: Kaithal accused Gurmel met Lawrence gang operatives in jail
आरोपी गुरमेल सिंह। - फोटो : संवाद

हरियाणा के कैथल में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल पंजाब निवासी बदमाश जीशान अख्तर भी कैथल जेल में रहा था। बताया जा रहा है कि जीशान व गुरमेल की मुलाकात कैथल जेल में ही हुई थी। मामले में जीशान अभी फरार चल रहा है। वह हथियार सप्लायर है। कलायत में उसके ऊपर दो केस दर्ज थे। इसके बाद कैथल की सीआईए बदमाश जीशान को कलायत के एक व्यापारी पर गोली चलाने के मामले में 21 अगस्त 2022 को पंजाब की कपूरथला जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर आई थी।



इसके बाद वह कैथल जेल की स्पेशल सेल में वह लगभग 10 महीने तक आरोपी गुरमेल के साथ रहा। यहां पर दोनों की दोस्ती हो गई। फिर जीशान को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। कपूरथला पुलिस उसे 17 नवंबर 2023 को वापस लेकर गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जीशान भी जेल से बाहर आया था।

Haryana: Kaithal accused Gurmel met Lawrence gang operatives in jail
आरोपी मोहम्मद जीशान अख्तर। - फोटो : संवाद

इसके बाद गुरमेल की भी जमानत हो गई और वह जीशान के साथ मुंबई चला गया था। जीशान अख्तर जब कैथल जेल में बंद था, तब उसके पिता मोहम्मद जमील व भाई उससे मुलाकात करने आते थे। जीशान को जब कैथल की सीआईए पुलिस प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर आई थी तब उस पर हत्या, डकैती व आर्म्स एक्ट के पांच केस दर्ज थे। इसके बाद हत्या के प्रयास में शूटरों को हथियार उपलब्ध करने के दो मामलों में संलिप्त पाया, जो कैथल के कलायत थाने में दर्ज हैं। ये दोनों मामले अभी कोर्ट में विचाराधीन हैं।

Haryana: Kaithal accused Gurmel met Lawrence gang operatives in jail

वहीं, गांव नरड़ निवासी 23 वर्षीय गुरमेल सिंह पर इससे पहले तीन केस दर्ज हैं। आरोपी गुरमेल पहले भी जेल जा चुका है और उसके खिलाफ मर्डर के बाद मोबाइल मिलने और मारपीट का केस दर्ज है। आरोपी गुरमेल की अपराध जगत में मर्डर के केस से ही शुरूआत हुई थी। इसमें उसने 31 मई 2019 को अपने गांव के ही युवक की दोस्त के भाई सुनील की हत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana: Kaithal accused Gurmel met Lawrence gang operatives in jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद वे जेल गया तो उसे सात जुलाई 2023 को जमानत मिली थी। पुलिस के मुताबिक कैथल जेल में गुरमेल से फोन भी बरामद हुआ था, जिसके बाद उनके खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया। इसके अलावा गुरमेल पर तीसरा केस हाल ही में गुरमेल के खिलाफ दर्ज हुआ था। इस मामले में 12 अगस्त 2024 को सेगा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई थी, जिसमें गुरमेल का नाम सामने आया था।

विज्ञापन
Haryana: Kaithal accused Gurmel met Lawrence gang operatives in jail
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला

इसमें सीआईए के कर्मचारी मनीष की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी थी और बदमाश को भी पैर में गोली लगी थी। बदमाश नवदीप से दो अवैध हथियार बरामद हुए थे। पूछताछ में सामने आया था कि नवदीप को भी यह हथियार जशीन ने ही उपलब्ध कराए थे। दोनों मामले कलायत थाना में दर्ज हुए थे।

जेल में मिलने आता था नाना
कैथल जेल में बंद रहे गुरमेल को गांव हाबड़ी निवासी नाना जिले सिंह मिलने आता था। नाना ने ही उसकी हाईकोर्ट से जमानत करवाई थी। नाना के अलावा उसे उसका चचेरा भाई शिव कुमार, चाची और मां भी मिलने आती थीं। वहीं, बदमाश जशीन अख्तर को कैथल जेल में मिलने के लिए उसके पिता और भाई ही आते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed