ग्यारह महीने से टीकरी बॉर्डर सील रहने के कारण परेशानी झेल रहे लोगों को बहुत जल्द कुछ राहत मिलेगी। दिल्ली पुलिस इसके लिए तैयारी कर रही है। वीरवार को जेसीबी व क्रेन की मदद से कई तरह के बैरिकेड हटा दिए गए। सड़क की सफाई भी की गई। संभावना यह भी है कि शुक्रवार को ही एक लेन खोल दी जाए। टीकरी बॉर्डर से दिल्ली-रोहतक रोड की एक लेन खोलने के लिए दिल्ली पुलिस ने गुरुवार शाम को काम शुरू कर दिया। सूत्रों ने बताया कि फिलहाल दिल्ली से हरियाणा में आने वाली साइड की एक लेन का रास्ता खोला जाएगा। इसके लिए गुरुवार को कई घंटे तक काम किया गया। काफी संख्या में मजदूर काम में लगे रहे। दिल्ली की सीमा में स्टेशन के निकट लगे लोहे के बैरिकेड, सड़क में लगाई गई कीलें, अवरोधक बनाकर खड़े किए गए पुराने ट्रक, लोहे की कांटेदार तार और आरसीसी के भारी भरकम ब्लॉक हटाए गए।
11 माह बाद खुलेगा रास्ता: टीकरी बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने हटाए बैरिकेड, शुक्रवार को हो सकता है एक तरफ का यातायात बहाल
पुलिस ने लोहे के बैरिकेड, सड़क में लगाई गई कीलें, अवरोधक बनाकर खड़े किए गए पुराने ट्रक, लोहे की कांटेदार तार और आरसीसी के भारी भरकम ब्लॉक हटाए हैं। संभावना है कि शुक्रवार को दोपहर से पहले दिल्ली से हरियाणा आने वाली साइड की एक लेन वाहनों के लिए खोल दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरक्षा कर्मचारियों के लिए लगाए गए मोबाइल शौचालय भी हटा दिए गए। कर्मचारियों ने सड़क पर सफाई भी की। कई ट्रक मिट्टी हटाई गई। इस मौके कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। दिल्ली पुलिस के उच्च अधिकारियों की देखरेख में योजना के अनुसार अवरोधक हटाए गए। रास्ते खोलने के लिए हुए कार्यों की लोगों ने खूब फोटोग्राफी की और वीडियो बनाई। सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार को दोपहर से पहले दिल्ली से हरियाणा आने वाली साइड की एक लेन वाहनों के लिए खोल दी जाएगी। हालांकि पुलिस के अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि रास्ता कब से खुलेगा।
हो रही थी परेशानी
किसान आंदोलन की वजह से टीकरी बॉर्डर से रास्ता करीब 11 महीने पहले दिल्ली पुलिस ने बंद किया था। तभी से लोगों को दिल्ली जाने-आने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बहादुरगढ़ के उद्यमियों को हर रोज करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। इसलिए उद्यमी रास्ता खुलवाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग में भी गुहार लगाई। सुप्रीम कोर्ट की हिदायत पर हरियाणा सरकार भी रास्ता खुलवाले के लिए कोशिश कर रही है। गत मंगलवार को आंदोलनकारी किसानों और हरियाणा सरकार की एचपीसी (हाई पावर कमेटी) के बीच बैठक हुई। गोरैया टूरिस्ट कांप्लेक्स में हुई मीटिंग में अधिकारियों और किसानों ने टीकरी बार्डर का दौरा कर दोनों तरफ से एक-एक लेन खोलने की संभावनाएं तलाशी थीं। हालांकि किसान नेताओं ने मीटिंग में जवाब दिया था कि बार्डर पर रास्ता उन्होंने नहीं सरकार ने रोका है, इसलिए सरकार को ही खोलना चाहिए।
मंगलवार को हुई थी मीटिंग
इन बैठक में एचपीसी के अध्यक्ष राज्य के गृह सचिव (एसीएस) राजीव अरोड़ा, हरियाणा पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) पीके अग्रवाल, सीआईडी प्रमुख आलोक मित्तल, एडीजीपी (लॉ एंड आर्डर), एडीजीपी रोहतक रेंज संदीप खिरवार, रोहतक के कमिश्नर पंकज यादव के अलावा झज्जर के उपायुक्त श्याम लाल पूनिया, पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम व सोनीपत के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : अच्छी खबर: हरियाणा में कर्मचारियों-पेंशनर्स को दिवाली से छह दिन पहले मिलेगा वेतन और पेंशन, 29 को वेतन दिवस घोषित
जबकि एसकेएम की टीकरी बॉर्डर कमेटी की तरफ से अमरीक सिंह, बारूराम, कुलवंत सिंह मौलवीवाला व रमेश सुडाना समेत छह लोगों ने बातचीत की। उद्यमियों की तरफ से सुभाष जग्गा, नरेंद्र छिकारा, विकास आनंद सोनी, पवन जैन, हरिशंकर बाहेती व मनोज सिंगल ने समस्या रखीं। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए गृह सचिव राजीव अरोड़ा ने जल्द की रास्ता खुलने की उम्मीद जताई थी। उन्होंने बताया था कि इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस से बातचीत कर प्रयास किया जाएगा।
टीकरी बॉर्डर से कुछ रास्ता खोलने की तैयारी की जा रही है। यह अभी यह फैसला नहीं हुआ है कि रास्ता कब खोला जाएगा। अभी रास्ता खोलने की तारीख स्पष्ट नहीं हुई है। - परविंदर सिंह, पुलिस उपायुक्त, बाहरी जिला, दिल्ली