फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: सोनाली ने बनाए थे प्रेरणा और जाट उदय संस्थान ट्रस्ट, सुधीर भी था पदाधिकारी

Mon, 05 Sep 2022 01:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 05 Sep 2022 01:28 AM IST
सार

स्ट बनाए गए उनके दस्तावेजों में सोनाली फोगाट ने संत नगर में अपने निवास और सुधीर पाल ने रोहतक के सेक्टर-34 में सन सिटी पता दर्ज करवाया हुआ है।

विज्ञापन
Sonali Phogat had created Prerna and Jat Uday Sansthan Trusts
सोनाली फोगाट, आरोपी पीए सुधीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। जानकारी मिली है कि सोनाली ने अप्रैल 2021 में पीए सुधीर सांगवान के साथ मिलकर दो ट्रस्ट बनाए थे। जिनका नाम प्रेरणा और जाट उदय संस्थान रखा गया था। ये दोनों ट्रस्ट एक ही दिन पंजीकृत किए गए थे।



ट्रस्ट के कागजों में सोनाली फोगाट, सुधीर सांगवान और एक अन्य व्यक्ति को पदाधिकारी दिखाया गया है। जब ट्रस्ट की शुरुआत की गई तो सोनाली फोगाट ने 11-11 हजार रुपये जमा करवाए थे। इस ट्रस्ट में बाद में किसी ने रुपये जमा करवाए या नहीं, ट्रस्ट ने कोई काम किया या नहीं इस बारे में पुलिस जांच के बाद भी कुछ साफ हो पाएगा।

Sonali Phogat had created Prerna and Jat Uday Sansthan Trusts
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

ट्रस्ट का उद्देश्य शिक्षण संस्थानों की स्थापना करना था
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनाली फोगाट और सुधीर सांगवान ने 15 अप्रैल 2021 को दो ट्रस्ट बनाए। प्रेरणा ट्रस्ट का उद्देश्य सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देना और जाट उदय संस्थान ट्रस्ट का मकसद शिक्षण संस्थानों की स्थापना, संचालन, विकास सहित धर्मार्थ गतिविधियां करना था, जो ट्रस्ट बनाए गए उनके दस्तावेजों में सोनाली फोगाट ने संत नगर में अपने निवास और सुधीर पाल ने रोहतक के सेक्टर-34 में सन सिटी पता दर्ज करवाया हुआ है।

Sonali Phogat had created Prerna and Jat Uday Sansthan Trusts
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp

दस्तावेजों में सेक्टर-14 स्थित एक भवन में कार्यालय को दर्शाया गया है। दस्तावेेजों में दर्शाया गया है कि सोनाली आजीवन चेयरपर्सन रहेगी और उनकी अनुपस्थिति में सुधीर पाल अध्यक्ष होंगे। दस्तावेजों में ये भी लिखा गया है कि अंतिम निर्णय सोनाली और सुधीर पाल का होगा। यह ट्रस्ट बोर्ड और सभी ट्रस्टियों पर बाध्यकारी होगा। ट्रस्ट ने सामाजिक गतिविधियों से जुड़े 42 उद्देश्यों को दर्शाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonali Phogat had created Prerna and Jat Uday Sansthan Trusts
Sonali Phogat - फोटो : Social Media

सेक्टर-14 गई थी गोवा पुलिस 
सोनाली की मौत मामले में गोवा पुलिस ने चार दिन यहां पर जांच की। फार्म हाउस, संत नगर आवास, बैंक और सेक्टर 14 में बने कार्यालय पहुंची। सेक्टर 14 में स्थित कार्यालय बंद होने के कारण गोवा पुलिस वापस आ गई थी।

विज्ञापन
Sonali Phogat had created Prerna and Jat Uday Sansthan Trusts
गुरुग्राम में सोनाली के फ्लैट पर जांच करती गोवा पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम फ्लैट से सोनाली का मोबाइल, ज्वेलरी और पासपोर्ट बरामद
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में हिसार से गोवा पुलिस रविवार सुबह रोहतक के बाद दोपहर को गुरुग्राम की ग्रीन सोसायटी के फ्लैट नंबर 901 में पहुंची। करीब 5 घंटे तक टीम फ्लैट में रुकी। इस दौरान टीम के साथ सोनाली के परिजन भी मौजूद थे। टीम ने वहां से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की है। इस दौरान टीम ने फ्लैट से सोनाली का मोबाइल, ज्वेलरी और पासपोर्ट भी बरामद किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed