फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonali Phogat: सोनाली की बेटी यशोधरा को मिली सुरक्षा, महापंचायत में सभी ने CBI जांच की मांग उठाई

Sun, 11 Sep 2022 07:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 07:24 PM IST
सार

रविवार को जाट धर्मशाला में हुई सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत में खापों के प्रतिनिधियों ने सोनाली फोगाट मामले में सरकार के रवैये पर रोष जताया। प्रतिनिधियों ने कहा कि सीबीआई जांच को लेकर हरियाणा सरकार गोवा सरकार से बात क्यों नहीं कर रही है यह समझ से परे है।

विज्ञापन
Sonali Phogat daughter Yashodhara gets police protection
अपनी बेटी के साथ सोनाली फोगाट। - फोटो : twitter

हरियाणा के हिसार में सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत में खाप प्रतिनिधियों ने प्रदेश की भाजपा सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि सोनाली हत्याकांड की जांच सीबीआई को 23 सितंबर तक नहीं सौंपने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मसले पर रणनीति बनाने के लिए 24 सितंबर को फिर जाट धर्मशाला में खापों की महापंचायत होगी और सरकार के खिलाफ बड़ा फैसला लेंगे। खाप प्रतिनिधियों की मांग पर पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा की सुरक्षा में दो महिला पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया है।   



रविवार को जाट धर्मशाला में हुई सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत में खापों के प्रतिनिधियों ने सोनाली फोगाट मामले में सरकार के रवैये पर रोष जताया। प्रतिनिधियों ने कहा कि सीबीआई जांच को लेकर हरियाणा सरकार गोवा सरकार से बात क्यों नहीं कर रही है यह समझ से परे है। आखिर सरकार की मंशा क्या है, क्या कोई बड़ा नेता इस मामले से जुड़ा है, जिसे सरकार बचाना चाहती है। सरकार को सीबीआई जांच करवाकर दूध का दूध और पानी का पानी करना चाहिए।

Sonali Phogat daughter Yashodhara gets police protection
हिसार में खाप महापंचायत - फोटो : ANI

कंडेला खाप के प्रधान टेकचंद कंडेला ने कहा कि सोनाली का पूरा परिवार जब सीबीआई की जांच की मांग कर रहा है तो सरकार को सीबीआई जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 23 सितंबर तक अगर, सीबीआई जांच नहीं करवाई गई तो खाप बड़ा फैसला लेगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। वहीं, टेकचंद कंडेला ने कहा कि इस बीच अगर सरकार बातचीत करना चाहे उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं।

Sonali Phogat daughter Yashodhara gets police protection
महापंचायत में अपनी मां को श्रद्धांजलि देती यशोधरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मेरी मां को न्याय दिलाने के लिए हमारा साथ दें
सर्वखाप महापंचायत में सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा ने कहा कि मेरी मां को न्याय दिलवाने के लिए मेरा और मेरे परिवार का साथ दें। जैसे अभी तक आप लोग हमारे साथ खड़े हैं हमें उम्मीद है कि सीबीआई जांच करवाने में भी आप सभी हमारे साथ हैं। मां की हत्या के बाद से ही सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सीबीआई को जांच नहीं सौंपी गई है। उन्होंने ये भी कहा कि वे गोवा पुलिस की जांच से संतुष्ट नही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonali Phogat daughter Yashodhara gets police protection
कुलदीप बिश्नोई और सोनाली फोगाट के साथ आरोपी सुधीर सांगवान। - फोटो : फाइल

महापंचायत में भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई पर साधा निशाना 
महापंचायत के दौरान जाट आंदोलन से जुड़े नेता दलजीत पंघाल ने भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई पर हत्याकांड में शामिल होने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के दौरान कुलदीप जहां भी जनसभा या वोट मांगने जाए तो उसका विरोध करें। कुलदीप और उसके परिवार पर पहले हुए दो हत्याकांड में शामिल होने के आरोप लगाए। उनके संबोधन के बाद खाप प्रतिनिधियों ने इस बयान पर नाराजगी जताई और कहा कि इस मंच से कोई किसी पर आरोप-प्रत्यारोप न लगाए। हत्याकांड में कौन आरोपी है या नहीं ये सब जांच में साफ हो जाएगा। महापंचायत की अध्यक्षता अखिल भारतीय ढाका खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल ने की। 

विज्ञापन
Sonali Phogat daughter Yashodhara gets police protection
सोनाली फोगाट - फोटो : twitter

15 सदस्यीय कमेटी गठित
महापंचायत के दौरान 15 सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें सोनाली के परिवार के पांच सदस्य हैं। ये कमेटी लोगों से संपर्क कर आंदोलन को धार देने के लिए लोगों का सहयोग मांगेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed