भाजपा नेता व टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट के शव का गुरुवार दोपहर गोवा के मेडिकल एवं फोरेंसिक कॉलेज में पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान रिपोर्ट में सामने आया कि सोनाली फोगाट के शरीर पर गहरी (गुम) चोट के निशान हैं। हालांकि रिपोर्ट में मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हुआ। वहीं, गोवा पुलिस ने उनके पीए सुधीर सांगवान और सुखविंद्र पर हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।बता दें कि 23 अगस्त को उनकी मौत की पुष्टि हुई थी।
Sonali Phogat: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो लिखा वो चौंकाने वाला, PA सुधीर और सुखविंद्र पर हत्या का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 25 Aug 2022 09:31 PM IST
सार
मृतका के भाई रिंकू ने बताया कि गुरुवार शाम सवा सात बजे गोवा से हवाई जहाज से शव लेकर निकले हैं। देर रात तक हिसार पहुंच जाएंगे। शुक्रवार को पहले सोनाली फोगाट के शव को हिसार में उनके फार्म हाउस पर लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन