{"_id":"63079ccf4d073c2fdf117e21","slug":"shocking-revelation-in-post-mortem-report-of-sonali-phogat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonali Phogat: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो लिखा वो चौंकाने वाला, PA सुधीर और सुखविंद्र पर हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonali Phogat: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो लिखा वो चौंकाने वाला, PA सुधीर और सुखविंद्र पर हत्या का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 25 Aug 2022 09:31 PM IST
सार
मृतका के भाई रिंकू ने बताया कि गुरुवार शाम सवा सात बजे गोवा से हवाई जहाज से शव लेकर निकले हैं। देर रात तक हिसार पहुंच जाएंगे। शुक्रवार को पहले सोनाली फोगाट के शव को हिसार में उनके फार्म हाउस पर लाया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा नेता व टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट के शव का गुरुवार दोपहर गोवा के मेडिकल एवं फोरेंसिक कॉलेज में पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान रिपोर्ट में सामने आया कि सोनाली फोगाट के शरीर पर गहरी (गुम) चोट के निशान हैं। हालांकि रिपोर्ट में मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हुआ। वहीं, गोवा पुलिस ने उनके पीए सुधीर सांगवान और सुखविंद्र पर हत्या का केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।बता दें कि 23 अगस्त को उनकी मौत की पुष्टि हुई थी।
मृतका के भाई रिंकू ने बताया कि गुरुवार शाम सवा सात बजे गोवा से हवाई जहाज से शव लेकर निकले हैं। देर रात तक हिसार पहुंच जाएंगे। शुक्रवार को पहले सोनाली फोगाट के शव को हिसार में उनके फार्म हाउस पर लाया जाएगा। दो दिन से परिजन आरोपियों पर केस दर्ज करवाने की मांग पर अड़े हुए थे।
2 of 5
शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीसरे दिन गुरुवार को शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता परिवार को सांत्वना देने फार्म हाउस पहुंचे। सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ने बताया कि गुरुवार को दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ और उस दौरान वीडियोग्राफी भी करवाई गई। पोस्टमार्टम के बाद अंजुना पुलिस थाने में सुधीर सांगवान, सुखविंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
3 of 5
सोनाली फोगाट का पार्थिव शरीर लाया जा रहा हिसार।
- फोटो : ANI
सोनाली के भाई वतन ढाका ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम हो गया है। शव को हिसार आने की औपचारिकताएं चल रही हैं। शुक्रवार सुबह शव को पहले फार्म हाउस पर लाया जाएगा, उसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिखा
गोवा के मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सुनील श्रीकांत और डॉ. महेंद्र की टीम ने सोनाली के शव का पोस्टमार्टम किया। दोनों डॉक्टरों की टीम ने रिपोर्ट में लिखा है कि पोस्टमार्टम के बाद जितने भी सैंपल जांच के लिए भेजे जाते हैं वे लैब में भेज दिए हैं। शरीर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं, ये जानकारी मामले के जांच अधिकारी जुटाएंगे कि ये निशान कैसे आए।
विज्ञापन
5 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
मृतक के परिजनों के बयान पर सुधीर सांगवान और सुखविंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतका के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही हैं। - इंस्पेक्टर प्रशाल देसाई, नॉर्थ गोवा, अंजुना पुलिस थाना
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।