भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में गोवा पुलिस ने आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंद्र को दस दिन के रिमांड के बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। गोवा पुलिस ने अदालत में कहा कि एक टीम जांच के हरियाणा और नोएडा गई हुई है। टीम को जांच के दौरान कुछ दस्तावेज मिले हैं। उनके बारे में आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज की जांच को आधार बनाकर पुलिस ने कोर्ट से आरोपियों का रिमांड दो दिन और बढ़वा लिया है।
वहीं, हरियाणा राज्य महिला आयोग ने पुलिस महानिदेशक (आई) को पत्र लिख कर सोनाली की बेटी यशोधरा के लिए सुरक्षा की मांग की है। सोनाली के परिजन वीरवार को हाईकोर्ट में मामले की सीबीआई जांच की याचिका लगाएंगे। बुधवार को हिसार प्रवास पर आ रहे दिल्ली व पंजाब के सीएम सोनाली फोगाट के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे।
2 of 5
सुधीर सांगवान के घर पहुंची गोवा पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
जल्द दाखिल होगी चार्जशीट
गोवा पुलिस अब हरियाणा जांच के दौरान मिले दस्तावेजों के आधार पर आरोपियों से आगे पूछताछ करेगी। पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारियां शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस अदालत में चार्जशीट दाखिल करेगी। गोवा पुलिस के उच्च अधिकारी जांच के लिए हरियाणा आई टीम से अपडेट ले रहे हैं।
3 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
गोवा पुलिस ने अपनी जांच का दायरा प्रॉपर्टी के इर्दगिर्द रखा है। इसमें हत्या की साजिश प्रॉपर्टी हड़पने के लिए के एंगल से जांच की जा रही है। सुधीर सांगवान के खिलाफ साक्ष्य जुटाने के लिए हिसार, गुरुग्राम, रोहतक, नोएडा में दस्तावेज जुटाए। गोवा पुलिस 240 पेज की रिपोर्ट अपने उच्च अधिकारियों को भेज चुकी है।
4 of 5
बेटी यशोधरा और सोनाली फोगाट।
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा राज्य महिला आयोग ने यशोधरा को सुरक्षा देने के लिए आईजी को लिखा पत्र
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर सोनाली फोगाट की बेटी यशोधरा के लिए सुरक्षा मांगी है। पत्र में लिखा गया है कि सोनाली फोगाट की बेटी 15 साल की है। यशोधरा की सोनाली की सारी संपत्ति की वारिस है। मां-बाप की आकस्मिक मृत्यु के बाद यशोधरा के जीवन की सुरक्षा न केवल उसके परिवार की जिम्मेवारी है बल्कि, हरियाणा की बेटी होने के नाते हरियाणा पुलिस का भी दायित्व बनाता है जब तक सोनाली केस की जांच चल रही है, तब तक यशोधरा को पुलिस सुरक्षा प्रदान करे। बेटी को पढ़ाने के साथ-साथ उसको बचाने का भी हमारा कर्तव्य बनता है।
5 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
सीबीआई जांच के लिए कल हाईकोर्ट जाएंगे परिजन
सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट के भांजे विकास का कहना है कि मंगलवार को उनके दादा का निधन हो गया। जिस कारण हाईकोर्ट नहीं जा सके। अब वीरवार को सोनाली केस की जांच सीबीआई से करवाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट जाएगें।